India News (इंडिया न्यूज),Viral Video:कर्नाटक से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यह घटना  होसुर इलाके की है जहां एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को 29 वर्षीय मजदूर मदेश ने जबरन अगवा कर लिया। यह घटना तब हुई जब लड़की ने अपनी शादी का विरोध किया। इस दौरान मदेश का भाई मल्लेश (38) और दो अन्य लोग उसके साथ मौजूद थे, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया।

ससुराल जाने से किया इनकार

यह लड़की तमिलनाडु के पास थिम्माथुर गांव की रहने वाली है। वह 7वीं क्लास तक पढ़ी थी और घर पर ही रह रही थी। 3 मार्च को उसके परिजनों ने उसकी शादी कर्नाटक के कालीकुट्टई गांव के मदेश से कर दी। शादी बेंगलुरु में हुई। शादी के बाद जब वह अपने गांव लौटी तो उसने ससुराल जाने से इनकार कर दिया और अपने माता-पिता से शिकायत की, लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। इसके बाद मदेश और मल्लेश ने उसे एक रिश्तेदार के घर से जबरन उठा लिया और कालीकुट्टई ले जाने की कोशिश की।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद डेनकानीकोट्टई के महिला पुलिस स्टेशन ने तुरंत कार्रवाई की। लड़की की दादी की शिकायत पर बुधवार को मदेश, मल्लेश और लड़की की मां नागम्मा को गिरफ्तार किया गया। आज लड़की के पिता और मल्लेश की पत्नी को भी हिरासत में लिया गया। इन सभी के खिलाफ POCSO और बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोषी पाए जाने पर उन्हें 2 साल की जेल और 1 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

भारत में बाल विवाह

लड़की फिलहाल अपने दादा-दादी के साथ रह रही है। भारत में 18 साल से कम उम्र की लड़की की शादी अवैध है और इसे अमान्य माना जाता है। फिर भी देश के कई हिस्सों में बाल विवाह की समस्या बनी हुई है। 2023-2024 के आंकड़ों के मुताबिक कर्नाटक में 180 बाल विवाह दर्ज किए गए, जिनमें से 105 को रोका गया और 75 में पुलिस केस दर्ज किए गए।

Delhi Metro Golden Line: दिल्ली मेट्रो की बड़ी सफलता; गोल्डन लाइन की अंडरग्राउंड सुरंग का काम पूरा, यातायात होगा आसान

BCCI उपाध्यक्ष ने पाकिस्तान में जाकर लहराया भगवा? भगवान राम के बेटे लव की समाधि पर किया ऐसा काम, गदगद हो गए सनातनी…वायरल हो रही है तस्वीर

गुरुग्राम दीक्षांत समारोह में सीएम का सीआरपीएफ के नव-नियुक्त राजपत्रित अधिकारियों से सेवा में निष्पक्षता और निडरता की शपथ लेने का आह्वान