India News (इंडिया न्यूज), Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का सितम अभी भी जारी है,नवंबर का महीना शुरू हो गया लेकिन अभी तक राजधानी में ठंड नहीं आई है। तो वही पहाड़ी इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में बढ़ती ठंड का असर जल्द ही मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। नवंबर की शुरुआत के साथ ही दिल्ली को गर्मी से राहत नहीं मिली है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, कल दिल्ली में मौसम साफ रहेगा, लेकिन प्रदूषण के कारण कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है। आइए जानते हैं आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
आमतौर पर नवंबर के महीने में दिल्ली में ठंड की शुरुआत हो जाती है, लेकिन इस साल ऐसा नहीं हो रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि कल दिल्ली में मौसम साफ रहेगा, लेकिन प्रदूषण के कारण कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।
आतंकी हमले से दहला जम्मू-कश्मीर, UP के 2 प्रवासियों को मारी गोली
यूपी में ठंड कब दस्तक देगी
अक्टूबर महीने की भीषण गर्मी के बाद अब उत्तर प्रदेश में ठंड का मौसम आने वाला है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि 10 नवंबर के बाद प्रदेश में तापमान में गिरावट आएगी। उनके मुताबिक इस बदलाव के साथ ही सुबह और शाम लोगों को ठंड का एहसास होने लगेगा। ऐसे में अगले 10 दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही उत्तर प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में इन दिनों मौसम ने नया रूप धारण कर लिया है। सुबह-शाम की ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं दोपहर में धूप खिलकर लोगों को गर्माहट दे रही है। पहाड़ी इलाकों में सुबह-सुबह हल्की धूप का लुत्फ उठाने का मौका मिल रहा है। पहाड़ों में सुबह-सुबह धूप खिली हुई है, जिससे ठंड कम महसूस हो रही है। हालांकि, शाम होते ही तापमान में गिरावट आ जाती है। कुल मिलाकर उत्तराखंड में इन दिनों मौसम काफी सुहाना है। धूप और ठंड का यह संगम लोगों को प्रकृति का लुत्फ उठाने का मौका दे रहा है।
पहले खाई दलिया फिर गिरने लगी लाशें, मचा हंगामा…पूरा मामला जान कभी नहीं खाएंगे ये चीज