India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update Today, नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिन उमस भरी गर्मी और तेज धूप की वजह से लोगों का बुरा हाल हो गया। दिल्ली में करीब 10 दिनों बाद तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। इस बीच IMD ने आज महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दोनों राज्यों में मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी में सुहावना होगा मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज तेज धूप खिलने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली में आज गुरुवार को पारा 37 डिग्री के करीब रह सकता है। हालांकि, IMD के अनुसार, शाम तक दिल्ली में बादल छाने की उम्मीद है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद इन इलाकों में उमस और ज्यादा बढ़ सकती है। वहीं भारतीय मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक, मौसम में रविवार को बदलाव देखने को मिलेगा। जिसके चलते दिल्ली में मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है।
महाराष्ट्र-गुजरात में तूफानी बारिश का अलर्ट
वहीं आज से अगले 2 दिनों तक महाराष्ट्र के 10 जिलों और गुजरात में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश की गतिविधि में पश्चिमी तट पर वृद्धि के साथ-साथ भारी से बहुत भारी बारिश रहने की आशंका है। मुंबई, पुणे, ठाणे, रायगढ़, पालघर, सतारा, चंद्रपुर, भंडारा, गढ़चिरौली और रत्नागिरी में इसका काफी ज्यादा असर देखने को मिलेगा। मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में IMD ने ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात, विदर्भ और तेलंगाना में आज तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी के कई इलाकों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अगले तीन दिनों तक बारिश के कारण लोगों को उमस से राहत मिलेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आज भी बारिश की संभावना है। वहीं बिहार में 23 जुलाई तक मानसून पहले की तरह कमजोर रहने की उम्मीद है। हालांकि, बिहार के कुछ जगहों पर हल्की वर्षा की भी संभावना है।
Also Read:
- ‘दोनों देशों के संबंध पहले से कई अधिक मजबूत…’, व्हाइट हाउस ने भारत-अमेरिका के रिश्ते पर दिया ये बयान
- पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानिए आपके शहर में क्या है भाव