India News (इंडिया न्यूज), Rainfall Alert: देश से मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन फिर भी आसमान है जो बरसने से बाज नहीं आ रही है। ठंड का आगमन भी होने लगा है। सिक्किम में जहां आसमान से आफत बरस रही है। तो दिल्ली जैसे जगहों पर दिनभर धूप और रात में मौसम ठंडा हो रहा है। जहां बिहार में बारिश अपना विकराल रूप दिखा रही है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है।
इसी बीच मौसम विभाग ने आज यानि आठ अक्टूबर के मौसम का हाल बता दिया है। जिसके अनुसार आज कई राज्यों को अलर्ट रहने की जरूरत है। जी हां मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग की मानें तो इन जगहों पर मूसलाधार बारिश परेशान कर सकती है। तेज बारिश के साथ – साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी भी जारी की गई है।
इन राज्यों में अलर्ट जारी
सबसे पहले बात करें उत्तर भारत की तो इसके तहत जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 9 और 10 अक्टूबर को बारिश होने वाली है। इसके अलावा कई इलाकों में आंधी तूफान आने के साथ बिजली कड़कने की गतिविधियां होने वाली है। वहीं कई स्थानों पर गरज के साथ थोड़ी बहुत बारिश हो सकती है।
दक्षिण भारत में आने वाले तमिलनाडु में रविवार 8 अक्टूबर से बुधवार 11 अक्टूबर तक, दक्षिणी कर्नाटक में 9 और 10 अक्टूबर, केरल में 10 और 11 अक्टूबर को भारी बरसात होने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें:-