India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Rain Alert, नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में अगले 5 दिनों तक बादल छाए रहेंगे। दिल्ली-NCR में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। इस गुरुवार राजधानी में लगातार 5वें दिन बारिश का दौर जारी है। साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को सुबह से ही बादल छाए रहे थे। वहीं आज शुक्रवार को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 व 25 डिग्री तक रह सकता है। साथ ही हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की अनुमान है। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बीते दिन कई इलाकों में हुई तेज बारिश
दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार को तेज बारिश हुई। जिस कारण न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। जो कि सामान्य से 4 डिग्री कम है। वहीं दिल्ली में अधिकतम तापमान बीते दिन सामान्य से 3 डिग्री कम 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 100 से 71 फीसदी तक रहा।
45 फीसदी से अधिक बारिश
राजधानी में गुरुवार तक 45 फीसदी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं जून की सामान्य बारिश 66.7 मिमी है। जबकि दिल्ली में अभी तक इस बार 96.7 मिमी दर्ज की जा चुकी है। इससे पहले इस साल मार्च, अप्रैल और मई में भी सामान्य से ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई है।
Also Read: यूरोप के इस देश में ईद पर जलाई गई कुरान, तुर्की समेत भड़के ये मुस्लिम देश