India News (इंडिया न्यूज़), Heavy rains in Delhi: मानसून ने दस्तक दे दी है। इसी के साथ शहरो के पोल भी खुलने शुरू हो गए है। लगातार बारीश की वजह से सड़कों पर पानी जमाव के कारण लोगों को भारी ट्रैफीक की सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली, नोएडा से लेकर गुरुग्राम तक, तेज बारिश की वजह से एक बार फिर जलजमाव जैसे हालात पैदा हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि दिल्ली-एनसीआर के इलाके एक बारिश नहीं झेल पाते हैं। इसकी वजह से आम लोगों को ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है। बारिश से बेहाल लोग, आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हैं।
जनकपुरी में सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है। सड़क पर होल बन गया है। इलाके में ट्रैफिक जाम की स्थिति है। घटनास्थल के चारों ओर बैरिकेड लगा दिए गए हैं। अगर इस रूट पर आने की योजना बना रहे हों तो परहेज करें। जनकपुरी में पंखा रोड और मंगोलपुरी से जनकपुरी जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति है।
किन रास्तों पर लगा है जाम?
- साउथ एवेन्यू मार्केट
- सिकंदरा लेन
-
अकबर रोड
-
रायसीना रोड
-
तिलक मार्ग
-
कनॉट प्लेस
-
अकबर रोड
ये भी पढ़ें – Anupam Kher: रवींद्रनाथ टैगोर के किरदार में नजर आने वाला है अनुपम खेर, पोस्टर देख हो जाएगें हैरान