India News (इंडिया न्यूज़), Delhi-NCR Rain: दिल्ली-NCR में बीते कुछ दिनों से बारिश जैसे गायब सी हो चुकी थी। आज शनिवार सुबह एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई है। जिसके चलते दिल्लीवासियों को उमसभरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही सुबह से ही दिल्ली में हल्की हवाएं चलने के साथ-साथ के साथ बिजली भी कड़क रही है।
तापमान में आ सकती है गिरावट
दिल्ली-एनसीआर में इस समय हो रही बारिश की गति ठीक है। बारिश का सिलसिला कुछ घंटों तक दिल्ली में ऐसे ही बरकरार रहने वाला है। अगर ऐसा होता है तो तापमान में गिरावट ऐने से जनता को राहत भी मिलेगी। वहीं अगर धूप निकल आई तो दिल्ली के लोगों को उमसभर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
Also Read:
- New Corona Virus: इस देश में मिला कोरोना का नया वेरिएंट, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
- Uttar Pradesh: भाजपा नेता की हत्या मामले में नया मोड़, सुपारी किलरों को सुपारी देने के आरोप में दो गिरफ्तार