India News (इंडिया न्यूज), Hemant Soren Cabinet Expansion : जहां आज एक तरफ महाराष्ट्र में महायुति का शपथ ग्रहण समारोह तो वहीं दूसरी तरफ झारखंड में हेमंत सोरेन आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आज जो लोग मंत्री पद के रूप में शपथ लेंगे उनमें सहयोगी दलों कांग्रेस और आरजेडी के विधायक भी शामिल हैं, जिनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के 5, कांग्रेस के 4 और RJD कोटे से 1 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकता है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दोपहर 12.30 बजे राजभवन में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। खबरों के मुताबिक आरजेडी से संजय प्रसाद यादव शपथ लेंगे जो गोड्डा से तीसरी बार विधायक बने हैं। उन्होंने बीजेपी के अमित मंडल को हराया था। संजय प्रसाद को लालू परिवार का करीबी माना जाता है।

कांग्रेस से ये नेता लेंगे शपथ

वहीं अगर हम कांग्रेस विधायकों की बात करें तो इसमें सबसे पहला नाम राधा कृष्ण किशोर का है। इन्होंने पलामू के छतरपुर से चुनाव जीता है और (एससी) समुदाय से आते हैं। इनके अलावा दीपिका पांडे सिंह का नाम भी लिस्ट में हैं। ये दूसरी बार विधायक हैं और हेमंत मंत्रिमंडल में पहले भी मंत्री रह चुकी हैं। वह गोड्डा जिले के महागामा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। इरफान अंसारी तीसरी बार विधायक हैं। जामताड़ा से सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन को हराकर चुनाव जीते हैं। शिल्पी नेहा टिर्की दूसरी बार विधायक हैं। अपने पिता दिग्गज नेता बंधु टिर्की को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अयोग्य ठहराए जाने के बाद मध्यावधि चुनाव में जीत हासिल की थी।

Maharashtra CM News: महायुति में सस्पेंस जारी…CM पद के बाद अब इस विभाग के लिए बीजेपी और शिंदे गुट में खिचतांन, अजित पवार ने भी रखी नई मांग

झामुमो से ये विधायक लेंगे शपथ

दीपक बिरुआ झामुमो के दिग्गज नेता हैं और चार बार विधायक रह चुके हैं। मंत्री के रूप में दूसरी बार शामिल किए जाने की संभावना है। इनके अलावा हफीजुल हसन जेएमएम के वरिष्ठ नेता हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हैं जो दूसरी बार विधायक बने हैं। पार्टी के अल्पसंख्यक चेहरा हैं। सविता महतो कुर्मी चेहरा हैं और दूसरी बार विधायक बनी हैं। सविता जेएमएम के अनुभवी नेता स्वर्गीय सुधीर महतो की पत्नी हैं। रामदास सोरेन कई बार विधायक रह चुके हैं जो जमशेदपुर के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। अनंत प्रताप देव पलामू के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पहले भी कांग्रेस के टिकट पर विधायक रह चुके हैं।

विधानसभा चुनाव जीत कर 28 नवंबर को झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में ‘इंडिया’ ब्लॉक को 56 सीटें मिलीं जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को 24 सीटें मिलीं हैं।

जहां महाराष्ट्र में सीएम फेस को लेकर महायुति में खीचतांन चल रही थी, तो वहीं झारखंड में इंडिया ब्लॉक ने मंत्रिमंडल का विस्तार करना भी शुरू कर दिया है। अब देखना ये होगा कि आने वाले समय में महाराष्ट्र सरकार में किस पार्टी को कौन-सा विभाग मिलता है।

Devendra Fadnavis Oath Taking Ceremony :1000 लाडली बहन, PM मोदी के अलावा ये लोग करेंगे शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत, जाने लिस्ट में है किन-किन का नाम