India News (इंडिया न्यूज़), Himachal: हिमाचल प्रदेश में इस वक्त मॉनसूनी बारिश ने कोहराम मचा रखा है। बारिश के कारण लेंडस्लाइड और दुर्घटनाएं की खबरे आ रही है। इसके अलावा बाढ़ और सड़कों के टूटने की वजह से काफी नुसान हुआ है। प्रदेश के नुकसान की जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि अब तक प्रदेश में 3 से 4 करोड़ की हानी हुई है।
‘जल्द ही सड़कों को खोला जाएगा’
सीएम सुक्खू ने कहा,’मैं सभी प्रशासनिक अधिकारियों और अपने मंत्रीमंडल का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने पूरी रात जगकर फंसे लोगों को बचाया। हमारा बचाव अभियान खत्म हो चुका है और अब बहाली का काम जारी है। अभी तक 3000-4000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है, हमने भारी मशीन की तैनाती की है जल्द ही सड़कों को खोला जाएगा। हमने सभी व्यवस्था की है।’
हिमाचल प्रदेश में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश से जन-जीवन व्यापक तौर पर प्रभावित हुआ है। बारिश के चलते प्रदेश की ब्यास नदी उफान में है। प्रदेश मेें कई जगह बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने का काम किया गया। इसके अलावा बीते दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम सुक्खू से बात चीत करके हालात को देखते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।