India News (इंडिया न्यूज़) Himachal: हिमाचल प्रदेश में मानसून ने अपनी दस्तक दे दि है। प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। खबर है कि शिमला के रामपुर तहसील में सरपारा गांव में बादल फट गया है। जिसके चलते भारी बारिश की संभावना है। बारिश की वजह से कई इलाकों में भूस्खलन भी हुए हैं। कई इलाकों में यातायात को भी भारी हानि पहुंची है।
वहीं सरपारा में बदल फटने की वजह से किसानों को भी काफी नुकसान हुआ है। बादल फटने के बाद हुई बारिश से स्थानीय लोगों की कई बीघा फसल इस बाढ़ में बह गई।
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में भारी बारिश को चलते रेल यातायात को भी हानि हुई है। कालका-शिमला रेल ट्रैक को भारी हानि पहुंची है। बारिश की वजह से ट्रैक के किनारे भुस्खलन की समस्या आई है। जिससे ट्रक को नुकशान हुआ। इसके अलावा बारिश से कई बीघा किसानों की फसल को भी नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़े-
- वन विभाग पर हमला करने वाले तस्कर को पुलिस ने पकड़ा
- इमरजेंसी के समय क्या हुई थी फिल्म इंडस्ट्री की हालत, सरकार का विरोध करना एक्टर्स को पड़ा महंगा