India News (इंडिया न्यूज़), Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में पिछले 72 घंटों से लगातार जारी बारीश ने कहर मचा रखा है। अब तक  बादल फटने और भूस्खलन से अब तक 58 लोगों की मौत गई। वहीं करीब 26 लोग मलबे में दबने और बहने से लापता हैं। इस बीच शिमला के कृष्णानगर विष्णु मंदिर क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा लैंडस्लाइज हुआ है। इसमें करीब छह महान ढहने की सूचना है।  लैंडस्लाइड में नगर निगम का इकलौता स्लॉटर हाउस भी जमींदोज हो गया है।

लगभग 40-50 लोगों को निकाला गया

वहीं इस घटना पर हिमाचल प्रदेश के एडीजी, कानून एवं व्यवस्था, अभिषेक त्रिवेदी का कहा, ”आईटीबीपी, एसडीआरएफ, जिला पुलिस और अन्य सभी टीमें मौके पर मौजूद हैं। वहां बहुत सारा मलबा है, क्योंकि ऊपर से गिरा मलबा नगर निगम के अव्यवस्था वाले घर पर गिरा है।” जो क्षेत्र पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है।

उन्होंने कहा कि हमें लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पहले से ही दरारें पड़ गई हैं। लगभग 40-50 लोगों को निकाला गया था लेकिन हमें लगभग 5-10 लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है।’

तबाही से अब तक 83 लोगों की मौत

हिमाचल में इस मानसून दौरान 24 जून से 14 अगस्त तक 83 लोगों की मौत हो चुकी है। 304 घायल हुए हैं। अब तक 1442 घर ढह गए हैं। 8160 घरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं सरकार के अनुसार मानसून में अभी तक 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। राज्य में लैंडस्लाइड की 112 और अचानक बाढ़ की 58 घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

यह भी पढ़े-