होलिका दहन का त्योहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को पड़ता है। इसके अगले दिन रंगों केे साथ होली खेली जाती है। हर साल होलिका दहन पर भद्रा काल जरुर देखा जाता है शास्त्रों में होलिका दहन को लेकर कहा गया है कि ये पर्व भद्रा रहित पूर्णिमा की रात को मनाना उत्तम रहता है।
होलिका दहन 2023 में कब?
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 6 मार्च 2023 को शाम 4 बजकर 18 मिनट से 7 मार्च 2023 मंगलवार को शाम 6 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। शास्त्रो के अनुसार होलिका दहन का त्योहार 7 मार्च को ही मनाया जाएगा। भद्रा रहित, प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि, होलिका दहन के लिये उत्तम मानी जाती है।
होलिका दहन 2023 भद्रा काल समय
इस साल होलिका दहन 7 मार्च को है और भद्रा काल का मुहूर्त 6 मार्च 2023 को शाम 4 बजकर 48 मिनट से शुरु होगा और 7 मार्च 2023 को सुबह 5 बजकर 14 मिनट तक रहेगा पंचांग के अनुसार साल 2023 में होलिका दहन पर भद्रा का साया नहीं है।
भद्रा पुँछा – 01:02-02:19
भद्रा मुखा – 02:19-04:28
होलिका दहन 2023 मुहूर्त
पंचांग के अनुसार 7 मार्च को प्रदोष काल में पूर्णिमा तिथि व्याप्त रहेगी और इस दिन भद्रा भी नहीं रहेगा। ऐसे में7 मार्च को होलिका दहन किया जाना उत्तम रहेगा। होलिका दहन के लिए 7 मार्च को शाम 06.31 से रात 08.58 मिनट तक शुभ मुहूर्त है।
ये भी पढ़े- Bollywood News: गीतकार जावेद अखतर ने 26/11 के हमले पर दिया करारा जवाब, कंगना रनौत ने भी की तारीफ