India News (इंडिया न्यूज),Himani murder case:हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। हिमानी की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। वारदात के बाद वह दिल्ली भाग गया था। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में हत्यारे ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। उसने हत्या की बात भी बताई है। जांच में पता चला है कि आरोपी काफी समय से हिमानी के साथ रिलेशनशिप में था। वहीं अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि एक कांग्रेस की नेता की दोस्ती मोबाइल वाले सो कैसे हुआ।

इस तरह हुई थी दोस्ती

बता दें हरियाणा पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि हिमानी और सचिन एक दूसरे को करीब एक साल से जानते थे। सचिन हिमानी से मिलने उसके घर आता था और वहीं रहता था।प्रारंभिक जानकारी मिली है कि बहादुरगढ़ के सचिन और हिमानी की एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद हिमानी ने सचिन को घर बुलाया। दोनों के बीच संबंध बन गए। हिमानी ने संबंधों का वीडियो बना लिया।इस वीडियो के जरिए यह बात सामने आ रही है कि हिमानी ने सचिन को ब्लैकमेल किया। यह भी कहा जा रहा है कि हिमानी को कई लाख रुपये दिए गए। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी ने यह भी बताया कि 2 मार्च को निकाय चुनाव होने से पहले हिमानी ने सचिन को अपने घर बुलाया था।

मोबाइल की दुकान चलाता था आरोपी

आरोपी मोबाइल एसेसरीज की दुकान चलाता है फिलहाल सांपला पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। सांपला पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। कांग्रेस नेत्री हिमानी हत्याकांड में यह पहली गिरफ्तारी है। हत्यारे के पास से हिमानी का मोबाइल फोन और जेवर भी बरामद हुए हैं।आरोपी ने कबूल किया है कि उसने हिमानी को काफी पैसे भी दिए थे। इसके बावजूद वह बार-बार और पैसों की मांग कर रही थी। जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान सचिन के रूप में हुई है।

किराए के मकान में रहती थी हिमानी

हिमानी विजयनगर में किराए के मकान में रहती थी। उसके साथ उसकी मां और भाई भी रहते थे। लेकिन घटना वाले दिन दोनों नजफगढ़ गए हुए थे और हिमानी घर पर अकेली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी सचिन ने हिमानी की उसके ही घर में हत्या कर दी, फिर उसके शव को सूटकेस में बंद करके घर से 800 मीटर दूर सांपला बस स्टैंड के पास फ्लाईओवर के पास फेंक दिया।

कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थी

हिमानी नरवाल कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई थी। वह लॉ की पढ़ाई कर रही थी। हिमानी 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में सक्रिय थी। परिवार के मुताबिक हिमानी की शादी के लिए लड़का ढूंढा जा रहा था। इस बीच पुलिस की शुरुआती जांच में हिमानी का अफेयर सामने आया है और हत्यारा उसका बॉयफ्रेंड है। पुलिस आज पूरी घटना का खुलासा करेगी। हिमानी नरवाल की हत्या के बाद कांग्रेस ने इसके लिए एसआईटी का गठन किया था और घटना की जांच की मांग की थी। कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों के अलावा हिमानी सामाजिक संगठनों के कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने उठाया कानून व्यवस्था पर सवाल

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिमानी की हत्या पर दुख जताया था। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा था कि ‘रोहतक में कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की बर्बर हत्या की खबर बेहद दुखद और चौंकाने वाली है। एक लड़की की इस तरह से हत्या और उसका शव सूटकेस में मिलना बेहद दुखद और चौंकाने वाली बात है। यह घटना अपने आप में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक धब्बा है। इस हत्या की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सरकार को पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाना चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा देनी चाहिए।’

जिंदगी में परेशानियों का लगा है अंबार, जो दो सोमवार आजामा लिया ये चमत्कारी उपाय, भोलेनाथ की कृपा से दूर होंगी काटें जैसी समस्याएं!

Delhi Lok Adalat: दिल्ली वालों के लिए बड़ा मौका; आपका भी कटा है ट्रैफिक चालान तो हो जाएं तैयार, पुलिस ने लाखों लोगों को दिया ये ऑफर

 मोबाइल वाले को घर बुलाकर कैमरे के बीच बनाती थी संबध…फिर पैसे के लिए करती थी ब्लैकमेल, हिमानी हत्याकांड का खुला ऐसा राज सुन पुलिस भी रह गई दंग