India News (इंडिया न्यूज), Viral Video: वक्फ संशोधन बिल को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। वहीँ विपक्ष भी केंद्र सरकार पर लगातार निशाना साधे हुए है। इसी बीच राहुल गांधी ने भी कोई मौका नहीं छोड़ा। इस दौरान वक्फ बोर्ड को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि,आरएसएस, भाजपा और उनके सहयोगियों द्वारा संविधान पर यह हमला आज मुसलमानों पर लक्षित है। कांग्रेस पार्टी इस कानून का कड़ा विरोध करती है क्योंकि यह भारत के मूल विचार पर हमला करता है और अनुच्छेद 25, धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करता है। वहीँ आपको याद दिला दें इससे पहले राहुल गांधी ने संविधान पर चर्चा के दौरान ऐसी बात कही थी जिस पर अनुराग ठाकुर ने जमकर वार किया।

  • अनुराग ठाकुर की वायरल वीडियो ने मचाया बवाल
  • संविधान में कितने पन्ने?

जब सीना ठोककर इंदिरा गांधी से भिड़ गए थे मनोज कुमार, सरकार को कोर्ट में घसीट जीत लिया मुकदमा, बेबस हो सत्ता ने ही टेक दिए थे घुटने

अनुराग ठाकुर की वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

दरअसल जब लोकसभा में संविधान को लेकर चर्चा हो रही थी। तो उस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि आप जिनकी पूजा करते हैं, सावरकर ने कहा था कि संविधान में कुछ भी भारतीय नहीं है। हमें संविधान में बाबा साहेब के आदर्श दिखाई देते हैं। वहीँ इस पर पलटवार करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया और कहा, राहुल गांधी जेब में संविधान की किताब लेकर घूमते हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता होगा कि संविधान में कितने पन्ने हैं?

संविधान में कितने पन्ने?

आपकी जानकारी के लिए बता दें, भारत का संविधान दुनिया का सबसे लंबा संविधान है। इसमें 448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियाँ हैं। इसे 25 भागों में विभाजित किया गया है। sansad.in की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसकी मूल प्रति प्रेम बिहारी नारायण रायज़ादा ने अपने हाथों से लिखी थी। इसके शब्द इटैलिक शैली में हैं। इसके हर पन्ने को शांति निकेतन के कलाकारों ने खूबसूरती से सजाया है। शुरुआत में इसमें 1,45,000 शब्द थे, लेकिन संशोधनों के बाद इसमें इज़ाफा हुआ।

क्यों अलग-अलग दुकानों पर बिकती है बीयर और शराब? जाने पीछे का कारण