India News (इंडिया न्यूज), Human Trafficking: फ्रांस के वेट्री हवाई अड्डे पर रोके गए लीजेंड एयरलाइंस के विमान को आखिरकार चार दिन बाद सुबह 4:00 बजें मुबंई पहुंचा। यात्री के प्लेन से उतरते ही सीआईएसएफ अधिकारी यात्रियों से पूछताछ करनी शुरू की। कुछ यात्रियों से अभी भी पूछताछ चल रही है। वहीं कई को पूछताछ के बाद जाने दिया। इसी दौरान ह्यूमन ट्राफिकिंग को लेकर फांस के कथित आरोपों के यात्री मीडिया को नजरअंदाज करते दिखे।
बता दें कि रोमानियाई कंपनी द्वारा संचालित निकारागुआ जाने वाली उड़ान को फ्रांस के पास वैट्री हवाई अड्डे पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी) के चलते रोक लिया गया था। इस प्लेन में करीब 303 यात्री सवार थे, जिसमें अधिकतर भारतीय मूल से संबंधित थे। इन यात्रियों को करीब 4 दिनों तक फ्रांस के हवाई अड्डे पर रोका गया था।
भारत वापस आए 276 यात्री
पिछले गुरुवार को फ्रांस के रुके गए इस प्लेन में करीब 303 यात्री सवार थे, जिसमें ज्यदातर संख्या भारतीय मूल के लोगों की थी। फ्रांस एयरपोर्ट अथोर्टी के मुताबिक, इनमें से कुछ यात्रियों के मनव तस्करी के सदेंह के चलते हिरासत में लिया गया है। वहीं रविवार को वेट्री हवाई अड्डे से भारत आने वाले इस विमान में 276 यात्री सवार थे।
एयरलाइन ने भुगतान से किया इनकार
वहीं एसोसिएटेड प्रेस की खबर के मुताबिक लीजेंड एयरलाइंस के वकील लिलियाना बकायोको ने कहा कि कुछ यात्री भारत नहीं जाना चाहते थे, क्योंकि उन्होंने निकारागुआ की पर्यटन यात्रा के लिए भुगतान किया था। एयरलाइन ने संभावित मानव तस्करी में किसी भी भूमिका से इनकार किया है।
फ्रांस में ईधर भराने रुका था विमान
बता दें कि भारत से निकारागुआ जाने वाला विमान को ईंधन भरने के लिए वेट्री एयरपोर्ट पर उतरा गया था। इस दौरान फ्रांसीसी अधिकारियों को सूचना मिली कि विमान में ह्यूमन ट्रैफिकिंग के शिकार लोगों को ले जाया जा रहा है, जिसके बाद विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया। वेट्री हवाई अड्डे पर स्वागत कक्ष को वेटिंग रुम में बदल दिया गया और सभी यात्रियों को वहीं रोका गया।
Also Read…
- MV Chem Pluto: लाल सागर में ड्रोन से हमले के बाद मुंबई पहुंचा भारतीय जहाज, अधिकारियों ने कही ये बात
- Neel Nanda Passes Away: 32 साल की उम्र मे कॉमेडियन नील नंदा का निधन, कुछ ही देर पहले मनाया…