India News (इंडिया न्यूज),UP: उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर धमकी का यह वायरल वीडियो एक व्हाट्सएप ग्रुप में आया, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

वायरल  हो रहा है वीडियो

ग्रुप एडमिन अभिषेक दुबे ने इस संबंध में केस दर्ज कराया। शुरुआती जांच में यह मोबाइल नंबर कासगंज का बताया जा रहा है। गौर थाने में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जा सकता है। अभिषेक कुमार दुबे ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि वह सनातन धर्म सर्वोपरी नाम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा है। इस ग्रुप में 533 सदस्य हैं। इसी ग्रुप के एक सदस्य जो ग्रुप एडमिन भी है, उसने एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें एक व्यक्ति मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कह रहा है कि वह योगी को बम से उड़ा देगा।

आरोपी ने क्या कहा ?

वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि एक व्यक्ति आरोपी से पूछ रहा है कि वह किसे बम से उड़ाएगा? इसके जवाब में वो कहता है योगी… फिर सवाल पूछने वाला शख्स आरोपी से कहता है कि अच्छा क्या तुम योगी को बम से उड़ा दोगे… इस पर वो सिर हिलाकर मुस्कुराते हुए हां कहता है. जब उससे पूछा जाता है कि वो बम कहां से लाएगा तो वो कहता है कि यहीं से लाएगा…

बजट को लेकर नायब सिंह सैनी का कहना- प्रदेश के 2025-26 के बजट में शामिल किए जाएगे मंत्रीगण/विधायकगण के महत्वपूर्ण सुझाव

क्यों हुआ तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का ब्रेकअप? वजह जान दंग रह गए फैंस, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

हरियाणा में ठंडी हवाओं का कहर जारी, लगातार गिर रहा पारा, जानिए प्रदेश का हाल