India News(इंडिया न्यूज), Pooja Khedkar Mother in Police Custody: किसानों को पिस्तौल से धमकाती दिखीं प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मां। हिरासत में ले लिया गया है। 2023 के वीडियो में कथित तौर पर पिस्तौल से किसानों को धमकाते हुए दिखाया गया है। मनोरमा खेडकर को महाराष्ट्र के रायगढ़ के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की तीन टीमें उन्हें लेकर पुणे जा रही हैं। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं पूरी जानकारी।

Pune: NCP नेता के बेटे का सड़क पर उपद्रव, SUV से टेंपो को मारी टक्कर, दो घायल

पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार

विवादित प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को पुणे पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनकी गिरफ्तारी उनके एक पुराने वीडियो के सिलसिले में हुई है, जिसमें उन्हें कथित तौर पर पिस्तौल से किसानों को धमकाते हुए देखा गया था। मनोरमा खेडकर को रायगढ़ के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पुलिस की तीन टीमें उन्हें लेकर पुणे जा रही हैं।

Gold Price Today: 18 जुलाई को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर और अन्य शहरों में महंगा हुआ सोना, चेक करें ताजा रेट