India News (इंडिया न्यूज),Punjab:पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर धमाका हुआ। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पूर्व मंत्री के घर पर हुए हमले के बाद सरकार और प्रशासन पर भी कई सवाल उठ रहे हैं। पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर विस्फोटक फेंके जाने के मामले को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और सुखबीर बादल ने एक्स पोस्ट के जरिए इस घटना को गंभीर बताया है और गृह विभाग संभाल रहे भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की है और उन्हें बतौर मुख्यमंत्री विफल बताया है।

सुखबीर बादल ने क्या लिखा?

सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि पंजाब में अराजकता की सारी हदें पार हो गई हैं। पुलिस थानों, पूजा स्थलों पर हमले और बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमाएं तोड़ने के बाद अब पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के आवास पर ग्रेनेड हमला हुआ है।

उन्होंने लिखा कि इन सभी घटनाओं से यह साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान स्थिति को संभालने में असमर्थ हैं। मुख्यमंत्री को इन घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

क्या है पूरा मामला?

पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के जालंधर स्थित घर पर रात करीब 1 बजे ग्रेनेड हमला हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। धमाके के बाद कालिया आनन-फानन में घर से बाहर निकले। धमाके से घर को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज धमाके से कार के साथ घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए। इतना ही नहीं जमीन पर गड्ढा भी बन गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर ई-रिक्शा में सवार होकर आए थे। कालिया की कोठी शहर के बीचों-बीच है। पुलिस ने इस मामले में जांच तेज कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। इससे पहले पटियाला के बादशाहपुर थाने में 1 अप्रैल को सुबह 2 बजे जोरदार धमाका हुआ था।

इस ताकतवर देश में बजा द्रौपदी मुर्मू का डंका,मिला ऐसा सम्मान, जलवा देख दंग रह गए पाकिस्तानी

पत्नी के चेहरे पर करता था ये घिनौनी हरकत, बीवी का रेप कर बनाता था Video, बरेली के इस इंजीनियर पति की करतूत जानकर शादी से ही उठ जाएगा भरोसा