New Delhi: दिल्ली में हुए निक्की यादव मर्डर केस में हर रोज बड़े-बड़े खुलासे हो रहे है। पुलिस ने इस हत्याकांड में अब तक मुख्य आरोपी साहिल गहलोत के अलावा 5 और लोगों को भी गिरफ्तार किया है। दूसरी तरफ इस केस में अब पुलिस ने एक बड़ा खुसाला किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी साहिल ने साल 2020 में ही निक्की से शादी कर ली थी। दिल्ली पुलिस को साहिल और निक्की की शादी से जुड़े सर्टिफिकेट भी मिल गए हैं।
- आर्य समाज मंदिर से की शादी
- निक्की के पिता शादी से थे अंजान
- क्या है पूरा मामला
आर्य समाज मंदिर से की शादी
पुलिस ने बताया कि निक्की और साहिल ने 1 अक्टूबर 2020 को नोएडा के डेल्टा 1 स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। आर्य समाज मंदिर के अध्यक्ष ने बताया कि जो जरूरी दस्तावेज होते हैं वह मैंने उनसे लिए थे और उन्होने ग्वाह के साथ शादी कर ली थी।
जानकारी के मुताबिक, साहिल के इस फैसले से उसका परिवार नाखुश था। साहिल के घर वालों ने ठीक 2 साल बाद 2022 में उसकी शादी कहीं और तय कर दी। पुलिस ने बताया कि जहां साहिल की शादी तय हुई थी, उसके परिवार वालों ने उसकी शादी की बात उनसे छुपा रखी थी।
निक्की के पिता नही थी शादी की खबर
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बताया कि साहिल के पिता वीरेंद्र को पता था कि उनके बेटे ने निक्की की हत्या कर दी है। जिसकी वजह से दिल्ली पुलिस ने साहिल के पिता को भी गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की जांच से निक्की के पिता संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि वह पुलिस की ओर से हो रही कार्रवाई से खुश हैं, उन्होंने कहा कि वह इस बात से अंजान थे कि निक्की की शादी हो चुकी है।
क्या है पूरा मामला
9 फरवरी को साहिल मंगनी के बाद निक्की से मिलने उत्तम नगर में उसके फ्लैट पर आया और उसे अपनी कार से ले गया। शादी की बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जिसके बाद साहिल ने कार में ही मोबाइल चार्जर की तार से गला घोटकर निक्की की हत्या कर दी। वो काफी देर तक शव को लेकर इधर-उधर घूमता रहा और फिर उसने मित्रांव गांव में बने अपने ढाबे के फ्रिज में लाश को छिपा दिया।
लाश को फ्रिज में छिपाने के बाद साहिल ने अगले ही दिन 10 फरवरी को शादी कर ली। ढाबे में लाश छिपी होने की जानकारी वेस्टर्न रेंज वन क्राइम ब्रांच की टीम में के ऑफिसर एसआई सुरेश कुमार को मिली, जिसके बाद इस पूरी घटना सामने आ गई।
ये भी पढ़े- Shiv Sena Crisis: उद्धव ठाकरे गुट के कार्यकर्ता जाएंगे घर-घर, चुनाव चिन्ह चोरी करने का लगाया आरोप