इंडिया न्यूज, नई दिल्ली, (IMD Issued Alert) : आईएमडी ने देश के कई राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार देश के उत्तराखंड, यूपी और ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश होगी। इससे लोगों को सर्तक रहने के लिए कहा गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड के कई हिस्सों में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
ओडिशा के इन जिलों में होगी भारी बारिश
आईएमडी ने बताया कि ओडिशा में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। ओडिशा के मयूरभंज, बालासोर, क्योंझर, कटक, जाजपुर, बालासोर और भद्रक, बौध, नयागढ़, खुर्दा, रायगडा, कोरापुट, मलकानगिरी में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। ताकि लोग अपने आप को सुरक्षित रखें। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा महानदी और सुरनाररेखा नदियों में दोहरी बाढ़ से प्रभावित होने के बाद भारी बारिश की संभावना से स्थिति विकट होने की संभावना है।
अगले चार दिनों के लिए उत्तराखंड के कई जिलों में रेड अलर्ट
अगले चार दिनों के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्य में संभावित भारी बारिश की संभावना को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल को इससे निपटने के लिए सतर्क कर दिया है। गौरतलब है कि राज्य में पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ था।
यूपी के कई जिलों में हैं बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में आंधी और तूफानन के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। कानपुर और लखनऊ के आसपास के जिलों में शुक्रवार को बारिश दर्ज की गई। शनिवार को आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश होने के पूरे आसार बने हुए हैं।
प्रयागराज जिला का निचला हिस्सा हुआ जलमग्न
मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज का निचला इलाका जलमग्न हो गया हैं। गंगा और यमुना नदियों में जल स्तर बढ़ने के कारण राजापुर, बघरा, दारागंज और कई अन्य स्थानों की निचली कॉलोनियों में पानी का जमाव हो गया है। जल जमाव की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें : कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से गुलाम नबी आजाद ने दिया इस्तीफा
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !