India News (इंडिया न्यूज), IMD Weather Update: उत्तर भारतमें कंपकंपाती ठंड से लोग बचने की जुगाड़ में हैं। राजधानी दिल्ली में ठंड ने दस्तक दे दी है। जहां आज (6 दिसंबर) सुबह न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं आसमान साफ ​​है, लेकिन रात में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा आने वाले दिनों में हल्का कोहरा और तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

इन जगहों पर होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। यह बारिश सर्दियों की पहली बारिश होगी, जिससे ठंड का असर बढ़ेगा। साथ ही राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव के संकेत भी हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु में भारी बारिश दर्ज की गई, जिसमें कलासपाकम में 12 सेमी बारिश हुई। अगले कुछ दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी छिटपुट बारिश हो सकती है।

‘दिल्ली में इस्लाम का झंडा फहराएंगे’, ममता-मोदी को बांग्लादेशी मौलाना की खुली चुनौती, जानें कौन है बदजुबान इनायतुल्लाह अब्बासी?

येलो अलर्ट IMD ने किया जारी

बता दें कि, मौसम विभाग ने केरल में आंधी-तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आज राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में भी यही स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल, प्रकाशम, वाईएसआर कडप्पा, एसपीएसआर नेल्लोर, तिरुपति और चित्तूर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। यहां गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत के राज्यों में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस क्षेत्र में गरज के साथ बारिश और हल्की बारिश आम रहेगी।

पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश में 8 और 9 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि बारिश की तीव्रता बहुत कम होगी, लेकिन इससे तापमान में गिरावट आएगी। ऐसे में ठंड और बढ़ने की संभावना है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के कारण सर्दी का असर तेज हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ दिनों में यहां ठंड और बढ़ेगी।

भारत के खिलाफ बड़ी साजिश की तैयारी में बांग्लादेश सरकार! आखिर क्यों कोलकाता-अगरतला से यूनुस ने वापस बुलाए अपने अधिकारी