India News (इंडिया न्यूज), Palamu Women Killed Daughter: झारखंड के पलामू से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसे पढ़कर आपको अपने कानों पर भरोसा नहीं होगा। आप कहेंगे एक मां भी ऐसा करती है क्या? दरअसल पूरा मामला ये है कि, अंधविश्वास में डूबी एक मां ने अपनी बेटी की बलि देकर ममता को कलंकित कर दिया। घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए महिला तांत्रिक की बातों में इस कदर उलझ गई कि उसने अपनी डेढ़ साल की बेटी की हत्या कर दी। उसने उसकी छाती चीरकर उसका दिल निकाल लिया। फिर उसे पकाकर खुद भी खाया और प्रसाद के तौर पर तांत्रिक को भी खिला दिया। इतना ही नहीं महिला बलि स्थल के पास नग्न होकर नाचती रही। 

महिला बोलीं ऐसा करने से मिलेगी सिद्धि

ममता को कलंकित करने वाली महिला ने कहा कि, उसके मुताबिक उसे लगता था कि उसे सिद्धियां मिलेंगी, जिससे उसके घर की आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी। बताया जा रहा है कि, ये घटना पलामू के हुसैनाबाद थाने के खादरपर गांव की है। पुलिस ने आरोपी महिला गीता देवी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस की टीम बिहार के सासाराम के रहने वाले उस तांत्रिक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है, जिसके बहकावे में आकर महिला ने अपनी बेटी की बलि दी।

न्यूट्रॉन और परमाणु बम में से कौन है ज्यादा विनाशकारी? दुनिया के इन 4 ताकतवर देशों के पास है ये हथियार, नाम जान रह जाएंगे दंग

कब की है ये घटना

जानकारी के अनुसार, खड़पर गांव में 50 घर हैं। इनमें दलित परिवारों की संख्या ज्यादा है। इसी गांव में अरुण राम रहता है, जिसकी 35 वर्षीय पत्नी गीता देवी है। पुलिस की गिरफ्त में आई महिला ने दावा किया कि अगर वह पकड़ी नहीं जाती तो अगले ही दिन बच्ची को जिंदा जला देती। यह घटना 12 नवंबर की देर रात की है। बताया जा रहा है कि, महिला का पति अरुण राम दिल्ली में काम करता है, जबकि उसकी पत्नी गीता देवी अपनी सास कौशल्या देवी और चार बच्चों के साथ खड़पर गांव में रहती थी। इसी बीच बिहार के सासाराम से एक तांत्रिक गांव में आया। वह गांव में घूम-घूम कर लोगों को अपनी तांत्रिक विद्या के बारे में बताता था।

आटे में ये 2 बीज मिलाकर बना लें रोटियां, Diabetes का होगी जड़ से खत्म, हमेशा कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

तांत्रिक के जाल में फंसकर महिला ने किया ये काम

गीता देवी तांत्रिक के जाल में फंस गई। इसी बीच एक दिन गीता देवी अपनी सास कौशल्या देवी से यह कहकर घर से निकली कि वह अपनी बेटी को लेकर जपला बाजार जा रही है, हालांकि वह देर रात तक वापस नहीं लौटी। इसी बीच गीता अचानक नग्न अवस्था में घर पहुंच गई। उसकी हालत देखकर परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई और पहले उसे कपड़े पहनाए, फिर पूरे मामले की जानकारी ली। जब बच्ची के बारे में पूछा गया तो महिला ने बलि देने की बात कही।

शरीर में सड़ चुके लिवर की सफाई करने के लिए खाएं ये 5 चीजें, जम चुका फैट पिघल कर होगा तुरंत बाहर