India News (इंडिया न्यूज), Uttar Pradesh Crime: रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग की है। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया है कि उसका पति जुआ खेलने का आदी है। उसने 12 बीघा जमीन और उसके जेवर तक बेच दिए हैं। केवल यही नही उसने मुझे भी दांव पर लगा दिया। इसके अलावा महिला ने बताया कि वह तीन बच्चों की मां है और अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। उसके साथ मारपीट करने के साथ ही उसका पति अपने दोस्तों से उसकी इज्जत से खिलवाड़ करवाता है और उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बनाता है। जब वह उसकी बातों का विरोध करती है तो वह उसके साथ मारपीट करता है। उसने इस बारे में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ससुराल वालों ने दहेज के लिए किया प्रताड़ित
पीड़िता ने कहा की उसकी शादी साल 2013 में हुई थी। उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे काफी प्रताड़ित किया था। उसके पति को शुरू से ही जुए की लत थी। महिला के ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए काफी प्रताड़ीत भी किया गया था। पीड़ित महिला के पति को शादी के पहले से ही शराब और जुए की लत थी। जिसके कारणवस वो अब तक 12 बीघा जमीन और सारे जेवर बेच चुका है। और मुझे दांव पर लगा कर हार गया।
संदीप घोष के कांड देखकर CBI भी रह गई दंग, लैपटॉप खोलने पर कुछ ऐसा दिखा की बंद करनी पड़ गई आंखें
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की
इस घटना पर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि एक महिला ने आकर बताया कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता है और खेत व जेवर भी बेच चुका है। उसे जुआ खेलने की लत है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और निष्पक्ष जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वामपंथ के अग्रणी प्रकाश: PM Modi ने सीपीएम नेता सीताराम येचुरी के निधन पर व्यक्त किया शोक