India News (इंडिया न्यूज),San Francisco:दुनियाभर के अलग-अलग देशों में अलग-अलग कानून हैं। इनमें से कुछ कानून बेहद अहम और जरूरी होते हैं, जबकि कुछ इतने अजीबोगरीब होते हैं कि उनके बारे में जानकर हैरानी होती है। इन कानूनों के बारे में जानने के बाद ऐसा लगता है कि आखिर इन्हें बनाया क्यों गया? आज हम आपको ऐसे ही एक अजीबोगरीब कानून के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके तहत अंडरवियर से कार साफ करना गैरकानूनी है। क्या आप जानते हैं कि धरती पर ये कानून कहां-कहां वैध है? अगर नहीं जानते तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। दरअसल, ये अजीबोगरीब कानून अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के एक शहर के लिए बनाया गया है। वो शहर भी काफी मशहूर है। अगर आप अब तक नहीं समझे तो हम आपको बता दें कि उस शहर का नाम सैन फ्रांसिस्को है।
अंडरवियर से कार साफ करना गैरकानूनी
दरअसल, सैन फ्रांसिस्को में अंडरवियर से कार साफ करना गैरकानूनी है। अगर कोई ऐसा करते पकड़ा जाता है तो उसे जुर्माना भरना पड़ेगा। इतना ही नहीं, सैन फ्रांसिस्को कानून की धारा 694 कपड़े पोंछने को लेकर बनी है। इस धारा के तहत किसी भी व्यक्ति, फर्म या निगम द्वारा कपड़े, बिस्तर, चादर या उसके हिस्सों को पोंछने के लिए गंदे कपड़े या लत्ता बेचना या बिक्री के लिए पेश करना अवैध होगा, जब तक कि उन्हें कम से कम पांच प्रतिशत कास्टिक सोडा युक्त घोल में 40 मिनट तक लगातार उबालने की प्रक्रिया से साफ न किया गया हो।
आपको बता दें कि सैन फ्रांसिस्को संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य का एक प्रमुख सांस्कृतिक, वाणिज्यिक और वित्तीय केंद्र है। यह अमेरिका का सत्रहवां सबसे अधिक आबादी वाला शहर और कैलिफोर्निया का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। वर्ष 2021 तक इसकी जनसंख्या 8,15,201 थी।
अजीबोगरीब कानून
अंडरवियर से कार साफ न करने के अलावा सैन फ्रांसिस्को में कई ऐसे कानून हैं, जो बेहद अजीबोगरीब हैं। ऐसा ही एक कानून शौचालय को लेकर बना है, जिसके तहत 13 वर्ष से अधिक उम्र के एक से अधिक लोगों का एक ही समय में सार्वजनिक शौचालय में रहना अवैध है, जब तक कि उनके साथ कोई विकलांग व्यक्ति न हो।
इसके अलावा सड़क पर कबूतरों को दाना डालना भी कानून के खिलाफ है। इस अपराध को लेकर पूरे शहर में चेतावनी लगाई गई है। सैन फ्रांसिस्को में एक समय में नौ या उससे ज़्यादा कुत्तों को टहलाना, कुत्तों को कार की खिड़की से बाहर सिर निकालने देना, खुले में ब्रेड, केक या पेस्ट्री ले जाना और नाबालिगों को लेजर पॉइंटर बेचना भी प्रतिबंधित है। मृतक की लिखित सहमति के बिना शवों को व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए प्रदर्शित करना भी अवैध है।
Pakistan में आतंकीयों ने किया खेला,लूट लिया परमाणु बम का सामान,16 परमाणु इंजीनियरों का किया अपहरण