India News (इंडिया न्यूज़), Bihar Politics: बिहार में इंडिया गठबंधन के बीच सीट बंटवारे को लेकर कई दिनों से चल रही रस्साकसी खत्म हो गई है। मंगलवार, 26 मार्च की शाम देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय गठबंधन समिति के प्रमुख मुकुल वासनिक के घर पर RJD और कांग्रेस की अहम बैठक हुई। बैठक में RJD नेता तेजस्वी यादव के अलावा बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रभारी मोहन प्रकाश और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।
तेजस्वी यादव क्या कहा?
बैठक खत्म होने के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि RJD नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, “हमारा गठबंधन सबसे पुराना है। हम हर परिस्थिति में साथ रहे हैं। हमारा मेन एजेंडा भाजपा को रोकना है, बिहार चौंकाने वाले नतीजे देगा। लेफ्ट पार्टियां, कांग्रेस और RJD मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सभी पार्टियों को सम्मानजनक सीटें मिल रही हैं और जल्द ही हम इसकी अनाउंस करेंगे।”
PM Modi: केरल के बैंक घोटाले पर पीएम ने बीजेपी उम्मीदवार से की बात, कहा-“सख्त कार्रवाई करेंगे”
सिंबल देना शुरू कर दिया गया है
गौरतलब है कि महागठबंधन के घटक दलों में सीट बंटवारे के ऐलान से पहले ही उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल देना शुरू कर दिया गया है। सिंबल बांटने की शुरूआत RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ओर से की गई। हालांकि सीट बंटवारे के ऐलान से पहले RJD की ओर सिंबल बांटे जाने का कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया था। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई थी। उन्होंने कहा कि पार्टी सिंबल वापस भी होता है।
अभी सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और आने वाले एक-दो दिनों में ऐलान हो जाएगा। बातचीत अच्छे दौर में चल रही है। अखिलेश सिंह ने कहा कि RJD बिहार की बड़ी पार्टी है। विधानसभा में हमारी पार्टी से RJD का संख्या बल भी ज्यादा है। इस बात को मानने से कौन इनकार कर रहा है। लेकिन कांग्रेस पार्टी का अपना महत्व है।
YouTube: यूट्यूब ने भारत में 2.2 मिलियन वीडियो हटाए, वजह गाइडलाइन के उल्लंघन बताया