India News (इंडिया न्यूज), India Eyes Mega Defence Deals With France: भारतीय सेना को अब वो कवच मिलने जा रहा है। जिसकी मदद से वो पलक झपकते ही भारत की तरफ आंख उठाने वालों के मंसूबों पर पानी फेर सकता है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, मोदी सरकार भारतीय सेना के लिए डेढ़ लाख करोड़ की लागत से ऐसे हथियार खरीदने जा रही है। जिनके नाम से ही दुश्मन देशों की धड़कनें बढ़ गई हैं। एक तरफ भारत फ्रांस से 26 राफेल मरीन फाइटर जेट खरीदने जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ 156 स्वदेशी प्रचंड लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी है। भारत इस वित्तीय वर्ष के अंत तक यानी 31 मार्च तक चार बड़े रक्षा सौदों को अंतिम रूप देने की तैयारी में है। राफेल मरीन और प्रचंड हेलीकॉप्टर की खरीद उसी का हिस्सा है।

भारत के पास दुनिया की चौथी ताकतवर सेना है

हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, वर्तमान समय में भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना है, इसकी ताकत में लगातार इजाफा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर प्रयास कर रहे हैं। मोदी सरकार रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 4 बड़े रक्षा समझौतों पर मुहर लगाने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार, भारत फ्रांस के साथ 1.5 लाख करोड़ का हथियार सौदा करने जा रहा है। इसके तहत भारतीय नौसेना को 26 राफेल-मरीन लड़ाकू विमान मिलेंगे। जिन्हें स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही भारतीय नौसेना के लिए 3 स्कॉर्पीन डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियां भी खरीदी जाएंगी।

‘सेक्स’ से पूरी तरह तृप्त नहीं हो पा रहे भारतीय, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, 60 प्रतिशत महिलाएं तो 53% पुरुष को और चाहिए…

भारतीय नौसेना की ताकत किसी से कम नहीं

भारतीय नौसेना दुनिया की सबसे ताकतवर नौसेनाओं में से एक मानी जाती है। इस डील के अलावा भारत सरकार 53 हजार करोड़ रुपये की लागत से 156 स्वदेशी प्रचंड हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर खरीदने जा रही है। इनमें से 90 सेना को और 66 वायुसेना को दिए जाएंगे। ये हेलीकॉप्टर सियाचिन ग्लेशियर और पूर्वी लद्दाख जैसे बेहद ऊंचाई वाले इलाकों में लड़ सकते हैं। इसके साथ ही 8500 करोड़ रुपये की लागत से 307 स्वदेशी एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम खरीदने की भी योजना है। इसे डीआरडीओ ने डिजाइन और विकसित किया है, इसकी रेंज 48 किलोमीटर तक है।

मकर संक्रांति पर महाकुंभ 2025 का पहला अमृत स्नान शुरू, संगम तट पर विदेशी भक्तों  का उमड़ा आस्था का सैलाब