India News(इंडिया न्यूज),India News Manch 2023: हर साल की तरह इस साल भी इंडिया न्यूज़ देश का सबसे बड़ा राजनीतिक मंच आयोजन कर रहा है। ये आयोजन दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। बीते कल यानि बुधवार 13 दिसंबर से शुरु हुए इस कार्यक्रम का आज दूसरा दिन है। बता दें कि ये तीन दिवसीय कार्यक्रम 15 दिसंबर (शुक्रवार), 2023 तक चलेगा। जहां कई सारे दिग्गजों का आगमन हुआ है। इसके साथ ही अब मंच पर बीजेपी के दिग्गज नेता अनिल एंटनी का आगमन हुआ। अपने आगमन के साथ ही एंटनी ने भाजप की ताकत के बारे में बात की।
बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी- अनिल एंटनी
मंच पर बीजेपी नेता ने बीजेपी की तारीफ करते हुए कहा कि, हमारी पार्टी यानि BJP दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने अपने सारे वादे पूरे किए है। वहीं अनिल एंटनी ने आगे कहा कि, बीजेपी ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है।
विपक्ष पर बोला हमला
इसके साथ ही अनिल एंटनी ने विपक्ष पर जोरदार हमला करते हुए कांग्रेस एक परिवार की पार्टी’इसके साथ ही एंटनी ने कहा कि, विपक्ष लगातार ये अपवाह फैला रही है कि, बीजेपी में खराब प्रदर्शन कर रही है। लेकिन मै आपको बता दुं कि, दक्षिण हमारे पास सबसे ज्यादा लोकसभा सीट है। हमारे आसपास भी कोई और पार्टी नहीं है। इसके साथ ही एंटनी ने इशारे इशारे में कांग्रेस को लेकर कहा कि, कांग्रेस के पास अब कोई सोच नहीं है।
ये भी पढ़े
- Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर आया रक्षा मंत्री का बयान, जानें क्या कहा
- India News Manch 2023 LIVE Day-2: इंडिया न्यूज़ मंच पर ‘देवों के देव महादेव फेम एक्टर मोहित रैना, पल-पल की अपडेट यहां