India News(इंडिया न्यूज),India News Manch 2023: हर साल की तरह इस साल भी इंडिया न्यूज़ देश का सबसे बड़ा राजनीतिक मंच आयोजन कर रहा है। ये आयोजन दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। 13 दिसंबर से शुरू हुए इस कार्यक्रम का आज (15 दिसंबर को) आखिरी और तीसरा दिन (India News Manch 2023) है। जहां आज मंच पर फिल्म जगत के जाने माने डायरेक्टर अभिषेक कपूर का आगमन हुआ है। जिसके साथ ही उन्होने फिल्म जगत की कुछ ताजा बातें बताई।
समाजिक फिल्मों की बातें
मंच पर आते ही डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने अपनी मन की बात बताते हुए कहा कि, हर फिल्म मनोरंजन के लिए नहीं बनाई जाती हम डायरेक्टर समाज में बदलाव लाने के लिए (ट्रांसजेंडर की समाज में दशा) फिल्में बनाते हैं। इसके साथ ही उन्होने सुशांत सिंह पर सुशांत को कास्ट करने से पहले उनके काम को नहीं देखा था। सुशांत काफी डायनेमिक थे। किसी बड़े एक्टर ने उनकी फिल्म को करने से इंकार कर दिया था। फिर ऑडिशन लिया गया।
रवीना टंडन की बेटी राशा के बारे में बोले अभिषेक कपूर
इसके साथ ही कपूर ने रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के बारे में अभिषेक कपूर ने कहा कि ये बच्चे हैं। लेकिन मेहनती है। इन्हें ट्रेंन करना पड़ता है। गौरतलब हो कि राशा उनकी आने वाली फिल्म में काम कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होने कहा कि, 6 से सात फिल्में करने के बाद पता चला मैं इसके लिए नहीं हूं। मुझे एकता ने सीरियल ऑफर किया। लेकिन मैं डर गया। अंधेरे में चला गया। फिर लिखना शुरू किया फिल्म के लिए। पहली फिल्म आर्यन करने के बाद बहुत खुशी हुई हालांकि ज्यादा चली नहीं।
Animal पर क्या बोले अभिषेक कपूर
इसके साथ ही एनिमल पर बोलते हुए, हमारे पास बोलने की आजादी है। लेकिन जब सेंसर बोर्ड कट लगाती है तो बॉलीवुड चिल्लाता कि हमारी आजादी पर हमला हो रहा है। ऐसे लोग होते हैं समाज में। यह बस एक फिल्म है। फिल्में समाज का आईना होती हैं। मैं अक्सर कुछ नया करता हूं। हर फिल्म के साथ कुछ नया करने की कोशिश रहती है। इसलिए हमेशा दोबारा मेहनत करनी पड़ती है।
ये भी पढ़े
- Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा मामले में बड़ा खुलासा, जानें आरोपी ने परचे में क्या दिया था संदेश?
- TMC MP Mahua Moitra: महुआ मोइत्रा मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्या फिर मिलेगी लोकसभा सदस्यता?