India News ( इंडिया न्यूज़ ), India News Manch 2023, दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राममाधव इंडिया न्यूज़ मंच पर शामिस हुए है। वहीं कार्यकर्म में आने के बाद उन्होंने इंडिया न्यूज़ को साथ राम मंदिर पर भी अपना बयान दिया। जिसमें उन्होंने साफ तौर पर अपना मत रखा।

इंडिया न्यूज़ मंच पर आकर कैसा लगा?

मुझे इंडिया न्यूज़ मंच पर आकर बहुत अच्छा लग रहा है, इंडिया न्यूज़ लगातार इश्यूज को हमेशा अच्छे ढंग से उठाना और देश के सामने रख रहा है। हमको इस मंच पर हमेशा आकर अच्छा लगता है, क्योंकि यहां बिना किसी बहस के एक निष्पक्ष तरीके से बहस होती है और यहां एक सूची समझी दृष्टि से बहस होती है। किसी भी तारिक का गलत नहीं होता और अच्छे तरीके से बहस होती है।

राम मंदिर पर दिया बयान

सैकड़ो वर्षों का इस देश के हिंदू समाज का संघर्ष भी रहा है और एक प्रबल मनोकामना रही है। जो अंत में जाकर अब साकार होने वाला है। 22 जनवरी को मंदिर का भव्य उद्घाटन होने वाला है। जो पूरे देश के लिए आनंद का विषय है। इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं है। यह बस देश का सम्मान देश के गौरव और देश के लिए है।

 

ये भी पढ़े: