India News (इंडिया न्यूज), Sri Ganganagar News: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में स्थित सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकतों का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। मंगलवार रात घने कोहरे की आड़ में बीएसएफ के जवानों ने भारत-पाक सीमा पर कुछ हलचल देखी। अंधेरे और कोहरे की आड़ में एक घुसपैठिया सीमा पार करने की कोशिश करता दिखाई दिया। इस पर सेना ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास चौंकाने वाले सामान मिले। दरअसल पूरा मामला ये है कि, श्रीगंगानगर में बीती रात सीमा सुरक्षा बल के सतर्क और सजग जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। 

जवानों ने उतारा मौत के घाट

बीती रात भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर केसरीसिंहपुर इलाके के 1X में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था। जिस पर अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा में तैनात जवानों ने पहले तो पाकिस्तानी घुसपैठिए को ललकारा, लेकिन इसके बावजूद भी पाकिस्तानी घुसपैठिया भारतीय सीमा की ओर बढ़ता रहा। ऐसे में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अपनी बंदूकें खोल दीं और करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग कर पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। बतया जा रहा है कि, पाकिस्तानी घुसपैठिए की उम्र 35 से 40 साल थी। उसके कब्जे से 1500 रुपए पाकिस्तानी करेंसी, बीड़ी-सिगरेट, तंबाकू-जर्दा और लाइटर के साथ कुछ अन्य दस्तावेज मिले हैं। 

भारत में बैठी Sheikh Hasina ने बांग्लादेश में किया खेला? अचानक सचिवालय में लगी भीषण आग.. जलकर राख हो गए अवामी लीग के भ्रष्टाचार से जुड़े कागजात

पाकिस्तानी जवानों को दी गई जानकारी

फिलहाल सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने पाकिस्तानी जवानों को मामले की जानकारी दे दी है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि इन दिनों श्रीगंगानगर जिले में घना कोहरा देखने को मिल रहा है, ऐसे में सीमा पार पाकिस्तान से घुसपैठ के साथ-साथ मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी की भी आशंका बनी रहती है। यही कारण है कि इस घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बावजूद सीमा सुरक्षा बल के सजग और सतर्क जवान हमेशा सीमा पर पैनी नजर रखते हैं। ताकि सीमा पर पाकिस्तान में बैठे दुश्मनों के नापाक इरादों को नाकाम किया जा सके।

Budget 2025: नए साल का नया बजट लोगों के लिए खोलेगा प्रगति के द्वार, PM Modi ने लिया बड़ा फैसला, मालामाल हो जाएंगे लाखों लोग