India News (इंडिया न्यूज)India Pakistan Nuclear War: पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक बार फिर पाकिस्तान का गैरजिम्मेदाराना रवैया सामने आया है। पिछले दिन पाकिस्तान ने भारत पर सीधे हमले की धमकी दी थी। यह धमकी पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बास ने दी थी। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि पाकिस्तान ने शाहीन मिसाइल जैसे परमाणु हथियार सजावट के लिए नहीं रखे हैं। इन्हें भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है। आइए जानते हैं कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध हुआ तो दोनों देशों के कौन से इलाके तबाह हो जाएंगे।

‘अरब सागर में समा जाएगा PAK’, पहलगाम हमले पर खान सर ने क्यों कह दी इतनी बड़ी बात? VIDEO देख पानी-पानी हो जाएगा मुस्लिम देश

अगर पाकिस्तान ने परमाणु बम गिराया तो क्या होगा

पहलगाम हमले के बाद जिस तरह से भारत और पाकिस्तान ने युद्ध की तैयारी शुरू कर दी है, उससे लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। हर जगह लोग पाकिस्तान की धमकी का लुत्फ उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर पाकिस्तान वाकई भारत पर परमाणु बम गिराता है तो क्या होगा। अगर पाकिस्तान ऐसा करता है तो भारत भी उसके कम से कम 10 शहरों को तबाह करने की क्षमता रखता है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का इतिहास काफी पुराना है। दोनों देशों के बीच कश्मीर विवाद, सीमा विवाद और आतंकवाद जैसे मुद्दे हैं। लेकिन 26 हिंदुओं की मौत के बाद देश में गुस्से का माहौल है।

भारत के किन इलाकों पर पड़ेगा अच्छा खासा असर

विशेषज्ञों की मानें तो भारत के कई शहर पाकिस्तान के परमाणु हमले की जद में हैं, हालाँकि कुछ शहरों पर परमाणु हमले का खतरा अत्यधिक है। भारत के कुछ शहर भौगोलिक, सैन्य और आर्थिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं। पाकिस्तान की नजर भारत के मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु पर है, लेकिन ऐसा करने में पाकिस्तान को दिक्क्तों का सामना करना होगा। मुंबई आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है और सबसे घनी आबादी वाला शहर है। बेंगलुरु तकनीकी और सैन्य दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

पाकिस्तान के कौन से इलाके होंगे प्रभावित

इसके अलावा भारत पाकिस्तान के इस्लामाबाद, लाहौर, कराची, फैसलाबाद, पेशावर, मुल्तान, गुजरांवाला, रावलपिंडी, हैदराबाद और क्वेटा पर परमाणु बम गिरा सकता है। परमाणु हमले से न सिर्फ ये शहर तबाह हो जाएंगे, जबकि रेडिएशन, खाद्य संकट और सामाजिक अराजकता जैसी चीजें भी हो सकती हैं। जैसा कि जापान के हिरोशिमा और नागासाकी में हुआ था, इससे लाखों लोगों की तत्काल मौत हो सकती है और बाकी लोग रेडिएशन से प्रभावित हो सकते हैं।

पानी ही नहीं, इन चीजों के लिए भी पाकिस्तान को तरसा सकता है भारत