India News (इंडिया न्यूज)India- Pakistan Tension: जम्मू संभाग में भारी बारिश के बाद पाकिस्तान में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। चिनाब नदी पर बने बगलिहार बांध के दो गेट खोल दिए गए हैं। वहीं इसी नदी पर बने रियासी सलाल बांध के भी 3 गेट खुले नजर आ रहे हैं। बांध के गेट से तेजी से पानी निकल रहा है।

रामबन समेत जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही रामबन में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाएं भी हुई हैं। इससे बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था और बांध के गेट खोलने पड़े।

Video: भारत के जिस छोटे से ड्रोन ने तबाह किया पाकिस्तानी एयर डिफेंस, वो कितना पावरफुल है? खासियत जान देश छोड़ भागेंगे पड़ोसी

अब पाकिस्तान पर जल प्रहार!

बगलिहार बांध के साथ ही सलाल बांध के गेट खोलने के बाद भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है, जिससे पाकिस्तान में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। सलाल बांध परियोजना एक जल विद्युत परियोजना है। इससे जम्मू-कश्मीर के अलावा कई राज्यों को बिजली मिलती है। जम्मू के रियासी जिले में स्थित सलाल बांध जिला मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर है।

पाकिस्तान को भारत ने दिया करारा जवाब

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ लॉन्च के जरिए भारत ने पहलगाम हमले में मारे गए 26 सैलानियों का बदला ले लिया है। भारत के इस कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने बुधवार रात भारत पर हमले की नाकाम कोशिश की थी। 15 शहर टारगेट पर थे। इसमें भारत के अहम सैन्य ठिकाने भी शामिल थे। हालाँकि, भारत के एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम S-400 SAM ने पाकिस्तान के मंसूबों को मिट्टी मे मिला दिया। कल रात पहली बार इसका इस्तेमाल किया गया। भारत की तरफ बढ़ रहे उसके ड्रोन और मिसाइलों को खाक में मिला दिया गया।

वहीँ, ऑपरेशन सिंदूर में कितने आतंकवादी मारे गए, इस पर एक नया अपडेट सामने आया है। अब तक 100 आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। यानी पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए 26 लोगों का बदला 100 आतंकवादियों को मारकर लिया गया है।

‘आतंकवादियों का राजकीय अंतिम संस्कार’ कर रहा है पाक, आतंकियों की नागरिक बता रहा था पाकिस्तान, भारत ने किया बेनकाब