India News (इंडिया न्यूज)India – Pakistan War in 2025: भारतीय लड़ाकू विमानों ने ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए कल देर रात पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। भारत ने पाकिस्तान की हवाई सीमा पार किए बिना पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ़ ये हमले किए। इन सटीक हमलों में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के लॉन्च पैड और मुख्यालयों को निशाना बनाया गया। जब भारत ने ये हमले किए, उस समय पाकिस्तान और POJK में 9 ठिकानों पर बड़ी संख्या में आतंकी मौजूद थे।
ये तो रही पहलगाम हमले पर पाकिस्तान की कायरता पर भारत द्वारा करारा जवाब देने की बात, लेकिन क्या जानते हैं भारत के इस एक्शन के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच महयुद्ध होगा या नहीं? जंग के बाद भारत में क्या हालात होंगे अगर नहीं तो इस पर प्रख्यात ज्योतिष स्वामी योगेश्वरानंद गिरी ने बड़ी भविष्वाणी की है। आइये जानते हैं भारत-पाक युद्ध को लेकर योगेश्वरानंद महाराज की भविष्यवाणी।
आतंकी मसूद अजहर के कितने बच्चे और कितनी बीवियां हैं?
स्वामी योगेश्वरानंद गिरी ने क्या कहा?
दरअसल, स्वामी योगेश्वरानंद गिरी ने एक पॉडकास्ट में दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध और भारत -पाकिस्तान युद्ध पर बड़ा पूर्वाग्रह बताया। गिरी महाराज ने दावा किया कि ग्रहों का एक समीकरण आ रहा है 30 मई के आसपास। इस दरम्यान ये सभी 6 ग्रह आपस में पोजीशन बना रहे हैं। ऐसा समीकरण पूर्व में महाभारत और बड़े-बड़े युद्धों के समय हुआ था। यानि दुनिया में हो या भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध होता दिख रहा है।
हालाँकि, अपनी भविष्यवाणी में योगेश्वरानंद गिरी ने यह भी दावा किया अगर भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध होता तो जीत भारत की ही होगी। इस महायुद्ध के बाद भारत का स्वर्णिम काल शुरु होगा। यानि भारत के लिए कोई भविष्य में खतरे वाली बात नहीं है।
देखें Video
पाकिस्तान का खात्मा कब?
इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि 14 मई से 2025 से 8 सालों के लिए वृहस्पतिवार अतिचारी होने जा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान में पाकिस्तान का बुरा समय साल दर साल बढ़ने ही वाला है। पाकिस्तान की इस दुर्गति के पीछे उसके जनरल मुनीर का बड़ा हाथ होगा।