India News (इंडिया न्यूज), India Russia Relations: भारत लगातार अपनी सैन्य क्षमताओं में इजाफा कर रहा है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, दक्षिण एशिया में भारत एक मजबूत देश के रूप में उभर रहा है। इसी क्रम में भारत ने मिसाइल खरीदने के लिए रूस के साथ एक बड़ा सौदा किया है। भारत रूस से एंटी-शिप क्रूज मिसाइल खरीदने जा रहा है, जिसके बाद भारतीय नौसेना और भी ज्यादा ताकतवर हो जाएगी। भारत ने मंगलवार (4 फरवरी, 2025) को एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों की खरीद के लिए रूस के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इस कदम से भारतीय नौसेना के पनडुब्बी बेड़े की लड़ाकू क्षमताओं में काफी इजाफा होगा।
रक्षा मंत्रालय ने दी ये जानकारी
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों की खरीद के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (एक्स) पर एक पोस्ट में कहा, “रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों की खरीद के लिए रूस के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
क्या है एंटी-शिप क्रूज मिसाइल की खासियत?
आपको बता दें कि एंटी-शिप क्रूज मिसाइलें गाइडेड मिसाइल होती हैं, जिनका इस्तेमाल समुद्र में दुश्मन के युद्धपोतों के खिलाफ किया जाता है। इन्हें पनडुब्बियों में लगाया जाता है और ये दुश्मन के लड़ाकू विमानों को पल भर में नष्ट करने की क्षमता रखती हैं। आपको बता दें कि कई देशों ने एंटी-शिप क्रूज मिसाइलें विकसित की हैं। रूस की एंटी-शिप क्रूज मिसाइल को काफी शक्तिशाली माना जाता है।