India News (इंडिया न्यूज),MIGM:भारत ने स्वदेशी तकनीक से विकसित MIGM का सफल परीक्षण किया। सफल परीक्षण के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना और DRDO को बधाई दी। मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (MIGM) का परीक्षण कम विस्फोटक के साथ किया गया।राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना और DRDO ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन का सफल परीक्षण किया। मैं इस उपलब्धि के लिए DRDO और भारतीय नौसेना को बधाई देता हूं। यह प्रणाली भारतीय नौसेना की ताकत को और बढ़ाएगी।

MIGM को किसने डिजाइन किया है?

यह सिस्टम एक एडवांस अंडरवाटर नेवल माइन है, जिसे नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला विशाखापत्तनम और DRDO की अन्य प्रयोगशालाओं द्वारा विकसित किया गया है। इन प्रयोगशालाओं में हाई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लेबोरेटरी पुणे और टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी चंडीगढ़ भी शामिल हैं।

MIGM को आधुनिक स्टील्थ जहाजों और पनडुब्बियों के खिलाफ भारतीय नौसेना की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। भारत डायनेमिक्स लिमिटेड, विशाखापत्तनम और अपोलो माइक्रोसिस्टम्स लिमिटेड, हैदराबाद इस सिस्टम के उत्पादन भागीदार हैं। इसके सफल परीक्षण पर राजनाथ सिंह ने कहा कि यह सिस्टम भारतीय नौसेना की समुद्री युद्ध क्षमताओं को और बढ़ाएगा।

जंग नहीं इस वजह से हिला पूरा पाकिस्तान, दहशत में मुसलमान, हर तरफ हो रही है चर्चा

पुलिस ने कार सवार नशा तस्कर को नशे की खेप सहित काबू किया, कार से 30 किलो 840 ग्राम डोडा पोस्त बरामद