India News(इंडिया न्यूज), Tata Airbus Unit In Vadodara: भारत कुछ ऐसा करने वाला है जिसकी वजह से भारत अमेरिका और यूरोप की कतार में खड़ा हो जाएगा। दरअसल, भारत अब वडोदरा में बड़े हवाई जहाज बनाएगा। भारत सरकार के साथ-साथ देश के प्रमुख औद्योगिक घराने टाटा समूह ये कारनामा करने वाला है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, टाटा समूह ने विमान निर्माण के क्षेत्र में कदम रख दिया है। गुजरात के वडोदरा शहर में इसका एक प्लांट बनकर तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्पेनिश समकक्ष पेड्रो सांचेज 28 अक्टूबर को इसका उद्घाटन करेंगे। टाटा के इस विमान परिसर में सी-295 परिवहन विमान का निर्माण किया जाएगा। 

देश की कोई निजी कंपनी पहली बार बनाएगी सैन्य विमान

देश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि, देश की कोई निजी कंपनी भारतीय सेना के लिए सैन्य विमान बनाएगी। आपको बता दें कि इस समय दुनिया में विमान बनाने वाली कुछ ही कंपनियां हैं। सबसे लोकप्रिय कंपनियां बोइंग और एयरबस हैं। ये कंपनियां अमेरिका और यूरोप की हैं। रूस और चीन की भी यहां विमान निर्माण कंपनियां हैं, लेकिन वे इतने फेमस नहीं है। ऐसे में भारत का यह कदम उसे अगली कतार में खड़ा करता है। 

इन 6 राशि के जातकों को इस खास योग से मिलने जा रहा है बड़ा मुनाफा, दिन दुगुनी और रात चौगुनी करेंगे तरक्की, जाने आज का राशिफल!

प्रधानमंत्री कार्यालय ने जारी किया बयान

प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार (26 अक्टूबर, 2024) को बयान जारी कर कहा कि टाटा समूह के वडोदरा प्लांट में एक पूरा इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा। जहां विमानों का निर्माण और असेंबलिंग की जाएगी। सितंबर 2001 में रक्षा मंत्रालय ने एयरबस के साथ 56 विमानों के लिए 21,935 करोड़ रुपए का अनुबंध किया था। इनमें से 40 विमानों का निर्माण भारत में होना था। इसके लिए टाटा एडवांस्ड सिस्टम लिमिटेड और एयरबस ने समझौता किया था। भारत सरकार के साथ हुए समझौते के मुताबिक एयरबस को 16 पूरी तरह तैयार विमान सेना को सौंपने थे। बाकी का निर्माण भारत में होना था।

13 मुस्लिम देश करेंगे भारत पर हमला, पीएम मोदी डेढ़ साल और…’, ब्रह्माण्ड गुरूजी की इस भविष्यवाणी को सुनकर चौंक गए भारतीय