India News (इंडिया न्यूज),Veteran Actor Manoj Kumar Passes Away:भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। यह खबर 4 अप्रैल की सुबह आई। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोज कुमार जिन्हें “भारत कुमार” के नाम से भी जाना जाता था। मनोज कुमार अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। देश का बच्चा-बच्चा उन्हें “मेरे देश की धरती सोने उगले” और “भारत की बात सुनाता हूं” जैसे गानों से पहचानता है।
दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित
अभिनय के अलावा वह फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, गीतकार और संपादक भी थे। 1992 में उन्हें पद्मश्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।उन्हें उपकार, रोटी कपड़ा और मकान, पूरब और पश्चिम, वो कौन थी?, गुमनाम, क्रांति, मेरा नाम जोकर, पत्थर के सनम, शोर और कई अन्य फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।
बड़े दिग्गजों के साथ किया काम
उन्होंने हेमा मालिनी, दिलीप कुमार, शशि कपूर, परवीन बाबी, शत्रुघ्न सिन्हा, सायरा बानो, धर्मेंद्र, साधना, आशा पारेख, अशोक कुमार, प्रेम चोपड़ा, रेखा, मिथुन चक्रवर्ती और कई अन्य दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया है।उन्होंने उपकार, पूरब और पश्चिम, शोर और अन्य सहित सात फिल्मों का निर्देशन भी किया। अभिनय में उनका आखिरी काम 1995 में ‘मैदान-ए-जंग’ था।
मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुःख हुआ-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने मनोज कुमार के निधन पर एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ‘महान अभिनेता और फ़िल्मकार श्री मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें ख़ास तौर पर उनकी देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाता था, जो उनकी फ़िल्मों में भी झलकता था। मनोज जी के कामों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को जगाया और वे पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।’