India News (इंडिया न्यूज), India Buy 85V Sword Missile : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव इतना बढ़ गया है कि इलाके में युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। दोनों देशों की सेनाएं युद्ध का अभ्यास कर रही हैं। अब इसी कड़ी में खबर सामने आई है कि भारतीय सेना ने आपातकालीन खरीद के तहत 85 वी स्वॉर्ड मिसाइल खरीदने का फैसला किया है। इसके अलावा 48 लॉन्चर और नाइट विजन साइट भी खरीदी जाएंगी। इस खबर के सामने आने के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। उन्हें लग रहा है कि भारत कोई बड़ी कार्रवाई करने वाला है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वी स्वॉर्ड मिसाइल बिना किसी विस्फोट के अपने लक्ष्य को भेदने में सक्षम है। इसका इस्तेमाल आम लोगों के बीच छिपे आतंकियों को मारने के लिए किया जाता है। ऐसे में भारत भी पाकिस्तान में छिपे आतंकियों को मारने के लिए इस मिसाइल का इस्तेमाल कर सकता है।
वी स्वॉर्ड मिसाइल की खासियत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मिसाइल बहुत छोटी है और इसे ड्रोन के जरिए लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इसका निशाना बहुत सटीक होता है। इसमें किसी तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल नहीं किया जाता। इस वजह से यह मिसाइल सिर्फ अपने लक्ष्य पर ही हमला करती है। इससे आसपास मौजूद लोगों को कोई नुकसान नहीं होता।
इस मिसाइल में छह नुकीले ब्लेड हैं, जो लक्ष्य पर पहुंचने से ठीक पहले खुलते हैं। ये ब्लेड मिसाइल के लक्ष्य को काटकर उसे नष्ट कर देते हैं, जबकि आस-पास मौजूद लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता। ये ब्लेड तलवार के आकार के होते हैं। इसी वजह से इस मिसाइल का निकनेम वी स्वॉर्ड है, क्योंकि अंग्रेजी में तलवार को स्वॉर्ड कहते हैं।
अमेरिका ने वी स्वॉर्ड से अल जवाहिरी को मार गिराया था
जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका ने इसी मिसाइल के जरिए अलकायदा के चीफ और 9/11 हमले के मास्टरमाइंड अल जवाहिरी को मार गिराया था। इसके अलावा वी स्वॉर्ड मिसाइल का असली नाम हेलफायर आर9एक्स मिसाइल है। इस मिसाइल को फ्लाइंग गिन्सू या स्वॉर्ड मिसाइल के नाम से भी जाना जाता है।
यह मिसाइल अपने लक्ष्य पर विस्फोट करने की बजाय उसे छह ब्लेड से काट देती है। अमेरिका ने इस मिसाइल का ड्रोन युद्ध में खूब इस्तेमाल किया। अब भारत ने भी अमेरिका से यह मिसाइल खरीदने का फैसला किया है।
देश की सुरक्षा के लिए खतरा बने ‘मुनीर’! पाकिस्तानी महबूबा ने करवाया सस्पेंड, छुपाया था यह सच…