India News (इंडिया न्यूज़), Indian Army-HMI: भारतीय सेना से एक बड़ी खबर सामने आयी है जिसमें दार्जिलिंग स्थित हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान के एक सुयंक्त दल को बीते मंगलवार को माउंट चोमो यम्मो के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया गया है। साथ ही जज्बे के साथ युवाओं ने हाथों में झंडों को फहराते हुए प्रस्थान किया है। साथ ही जय घोषों के बीच मंगलवार को इस अभियान को त्रिशक्ति कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के द्वारा एक औपचारिक कार्यक्रम में हरी झंडी को दिखाई। यह दल उत्तरी सिक्किम में ग्रेट हिमालयन रेंज पर 6829 मीटर की ऊंचाई पर माउंट चोमो योम्मो की ऊंची चोटी पर विजय प्राप्त करेगी।
सितंबर में अभियान पूरा करने का लक्ष्य
बता दें कि, गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के द्वारा बताया गया कि, माउंट चोमो युम्मो, 6829 मीटर की ऊंचाई के साथ ही, उत्तरी सिक्किम में एक ऊंची चोटी के तौर पर जानी जाती है। इसको ‘देवी’ के रूप में जाना जाता है। बता दें कि यह चोटी पूरी दुनिया के पर्वतारोहियों का ध्यान को आकर्षित करती है। वहीं रावत ने कहा कि, भारतीय सेना और एचएमआई, दार्जिलिंग के संयोजन में कई चुनौतियों के साथ ही सितंबर में इस अभियान को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
उत्कृष्टता के प्रति अपनी रुचि को दर्शाता है भारतीय सेना
उनके द्वारा बताया गया कि, चुनौती के साथ इस यात्रा में रणनीतिक सोच और सौहार्द की विशेष आवश्यकता होती है। उनकी यात्रा क्षमताओं के साथ ही कठिन इलाके में अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए भारतीय सेना की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करती है। चुनौतीपूर्ण प्रयास की योजना और क्रियान्वयन त्रिशक्ति कोर के अधिकारियों और सैनिकों द्वारा किया हो रहा है। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता को बनाए रखने और उत्कृष्टता के प्रति अपनी रुचि प्रदर्शित करने के लिए भारतीय सेना के संकल्पों को दिखाता है।