India News (इंडिया न्यूज़), Indian Idol 14: ‘इंडियन आइडल’ 14 टीवी के पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एक बार फिर से एक से बढ़कर एक आवाज आपको सुनने को मिलने वाली है। ‘इंडियन आइडल’ 14 का प्रसारण किस दिन से शुरू होगा, किस-किस दिन शो प्रसारित होगा और किस वक्त ये दिखाया जाएगा, इसकी पूरी जानकारी हम आपको देने वाले है। ये एक ऐसा शो है, जिसकी बहुत ही तगड़ी फैन फॉलोइंग है और और लोग इसका ब्रेसब्री से इतजार करते है।

ये एक सिंगिंग रियालिटी शो है, जिसमें देश के हर हिस्से से इसमें लोग भाग लेते हैं। इस शो के अंदर देशभर केऑडिशन्स होते हैं, देश के हर हिस्से से बहुत ही कमाल की आवाज वाले गायक को चुनकर ‘इंडियन आइडल’ के स्टेज पर लाया जाता है। जो यह टॉप कंटेस्टेंट होते होते है उनके बीच सुरों का संग्राम देखने को मिलता है। ये शो लोगों का पसंदीदा सिंगिंग रियालिटी शो है और फैंस को इस शो का बहुत ही बेसब्री से इंतजार रहता है। अब इस शो के इंतजार की घड़ी जल्द ही खत्म होने को आ गई है। बहुत ही जल्द शो टीवी पर धमाकेदार अंदाज में नज़र आने वाली है।

शो की पहली झलक आयी सामने

‘इंडियन आइडल 14’, 7 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इसका शो का सोनी टीवी पर प्रसारण किया जाएगा, शनिवार और रविवार को 8 बजे। इस शो की पहली झलक भी सामने आ गई है, जिससे ये तो साफ साफ ज़ाहिर हो रहा है कि शो इसबार काफी धमाकेदार होने वाला है। सोनी टीवी ने शो का नया प्रोमो वीडियो साझा किया है, जिसमें शो का हिस्सा बनने वाली कंटेस्टेंट आध्या की झलक दिखाई गई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आध्या की सुरीली आवाज सुनकर श्रेया घोषाल और बाकी जजेज काफी एक्साइटेड हो जाते हैं।

विशाल ददलानी और कुमार सानू ने की तारीफ

आध्या मिश्रा, फरीदाबाद की रहने वाली हैं। आध्या शानदार तरीके से गाना गाती है और फिर पार्टी पॉपर के साथ उनका शो में चयन होता है। इसकी पूरी झलक दिखाई जाती है। श्रेया घोषाल आध्या को गले लगाती नजर आती हैं। विशाल ददलानी और कुमार सानू भी उनकी आवाज की तारीफ करते हैं। पहले ही प्रोमों से साफ हो गया है कि इस बार शो में कमाल के कंटेस्टेंट आने वाले हैं।

इस बार जजेज के नए चेहरे देखने को मिलेंगे

‘इंडियन आइडल 14’ के जज के पैनल में इस बार कुमार सानू, श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी नजर आएंगे। इनके पोस्टर और प्रोमो वीडियो भी सामने आने लगे हैं। शो के ऑडिशन्स शुरू हो गए हैं। बता दें, पिछले सीजन यानी ‘इंडियन आइडल 13’ में दिग्गज अन्नू मलिक, हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ नजर आए थे। वो शो काफी हिट रहा था और इसे अयोध्या के ऋषि सिंह ने जीता था। ऋषि सिंह की आवाज को लोगों का काफी प्यार मिला था। कुछ दिनों के लिए विशाल ददलानी भी शो के जज के रूप में नजर आए थे। पिछले सीजन में जजों की अदला-बदली काफी हमे देखने को मिली थी।

टीवी एक्टर हुसैन कुवाजेरवाला करेंगे होस्ट

‘इंडियन आइडल 14’ शो के होस्ट भी इस बार बदल गए हैं। कई सालों से इस शो को उदित नरायण के बेटे आदित्या होस्ट कर रहे थे, लेकिन अब इस शो को टीवी एक्टर हुसैन कुवाजेरवाला होस्ट करेंगे। हुसैन का ऑडिशन से एक वीडियो भी सामने आया है। बता दें, हुसैन पहले भी इंडियन आइडल होस्ट कर चुके हैं। 11 साल बाद बतौर होस्ट उनकी वापसी होगी। वहीं टीवी पर हुसैन पांच सालों बाद नजर आएंगे।

Read Also: Parineeti-Raghav Wedding: राघव चड्ढा अपनी शादी पर इन आउटफिट में आएंगे नजर, खुद डिजाइनर ने किया खुलासा (indianews.in)