India News ( इंडिया न्यूज़ ) International Day of Rural Women 2023: 15 अक्टूबर यानी कि आज दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस ( International Day of Rural Women ) मनाया जाता है। यह दिन लैंगिक गुणवत्ता को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करने पर केंद्रित है। जानकारी के लिए बता दें संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 18 दिसंबर, 2007 को अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस की स्थापना की थी। तभी से अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस मनाया जा रहा है। तो जानिए ग्रामीण महिलायों से जोड़ी जरूरी जानकारी…

इस महत्वपूर्ण दिन की थीम “ग्रामीण महिलाएं सभी के लिए अच्छा भोजन पैदा कर रही है। वहीं कृषि और अन्य संबंधित क्षेत्रों में महिलाओं के श्रम का योगदान कई देशों की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। बता दें, विकासशील देशों में कुल कृषि श्रम शक्ति का लगभग 40 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। जिसमें एशियाई और अफ़्रीकी देशों के लिए यह आंकड़ा बढ़कर लगभग आधा हो जाता है। लेकिन इसके बावजूद भी महिलाएं अपने पुरुष की तुलना में कम कमाती हैं।

भोजन और ऊर्जा में हाल के व्यवधानों ने स्थिति को और खराब कर दिया है। वहीं, रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में 23.7 बिलियन लोगों को पर्याप्त भोजन नहीं मिला था। यह इस तथ्य की ओर संकेत करता है कि लगभग 20% या 3.2 बिलियन से अधिक लोगों को भूख की ओर धकेल दिया गया था। निरपवाद रूप से, जिन समूहों को सबसे अधिक खामियाजा भुगतना पड़ा, वे सबसे ज्यादा ग्रामीण महिलाएं और बच्चे थे।

ये भी पढ़ें – Buying New Car : ड्रीम कार खरीदने का बना रहें है प्लान, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान