India News(इंडिया न्यूज़),International Women’s Day: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं के साहस, संघर्ष और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को नमन करने का अवसर देता है। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं, जिससे महिलाओं को अधिक सशक्त और स्वावलंबी बनने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने इस मौके पर दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

दिल्ली में हो सकता है बड़ा ऐलान

महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान कर सकती है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है, जिसमें ‘महिला समृद्धि योजना’ को लेकर कोई महत्वपूर्ण घोषणा हो सकती है। चुनाव से पहले बीजेपी ने दिल्ली में सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने ₹2500 देने का वादा किया था। अब सत्ता में आने के बाद सरकार इस वादे को पूरा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके को चुन सकती है।

IAF Salary: देश के आसमान पर राज करने का सपना? ऐसे बनें फाइटर पायलट, जानिए सैलरी और पूरी भर्ती प्रक्रिया

महिला सशक्तिकरण पर सरकार की प्रतिबद्धता

रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं को अधिक अवसर देने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं बल्कि एक संकल्प है, जिसे उनकी सरकार लगातार पूरा करने के लिए कार्य कर रही है। महिला सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता देने के साथ-साथ सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए नई योजनाओं पर काम कर रही है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता इस दिन महिलाओं की उपलब्धियों को सराह रहे हैं। ऐसे में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का यह संदेश साफ है कि उनकी सरकार महिलाओं के अधिकारों और उनके विकास के लिए लगातार काम करती रहेगी।

दिल्ली में इस तरह मनाएं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, मूड के साथ मन भी हो जाएगा खुश, बना लें ये प्लान