India News (इंडिया न्यूज़), IPRC Apprentice 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास अप्रेंटिसशिप पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (आईपीआरसी) ने ग्रेजुएट अपरेंटिस और टेक्निकल अपरेंटिस के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. इस भर्ती के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले सभी उम्मीदवार निर्धारित तिथि और पते पर वॉक-इन-इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। वॉक इन इंटरव्यू 10 और 11 फरवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा।
कहां होना होगा उपस्थित
ग्रेजुएट अपरेंटिस (इंजीनियरिंग) और टेक्निकल अपरेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों को 10 जनवरी 2024 को उपस्थित होना होगा, जबकि ग्रेजुएट अपरेंटिस (गैर-इंजीनियरिंग) पदों के लिए 11 फरवरी 2024 को वॉक इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए “इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (आईपीआरसी), महेंद्रगिरि, तिरुनेलवेली जिला, तमिलनाडु” में उपस्थित होना होगा। ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और टेक्निकल अपरेंटिस पदों के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा.
कैसे हो सकते हैं शामिल
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.iprc.gov.in पर जाना होगा और ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। उस आवेदन पत्र को भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर साक्षात्कार के समय उपलब्ध कराने होंगे। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय सभी मूल दस्तावेज भी अपने साथ ले जाने चाहिए।
इस भर्ती के जरिए ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इंजीनियरिंग) के 41 पद, ग्रेजुएट अप्रेंटिस (नॉन-इंजीनियरिंग) के 15 पद और टेक्निकल अप्रेंटिस के 44 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। प्रशिक्षुता प्रशिक्षण की अवधि 1 वर्ष होगी।
ये भी पढ़े-
Also Read:
- Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े शख्स को किया गिरफ्तार, LOC पर करता था ये नापाक हरकत
- Lok Sabha Election 2024: वायनाड सीट पर सीपीआई की नजर, अब कहां से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी?