India News (इंडिया न्यूज),Ladki Bahin Yojana: लाडकी बहिन योजना महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र की महिलाओं की जरूरतों और उनकी अच्छी जिंदगी के लिए शुरू की थी। लेकिन महाराष्ट्र की लाडलिओं ने ही यहाँ की सरकार के साथ धोखाधड़ी कर डाली। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने गरीब महिलाओं के लिए लाडली बहिन योजना शुरू की थी। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओं को सहारा देना था। दरअसल, सरकारी नौकरी करने वाली कुछ महिलाओं ने इस योजना का फ़ायदा उठाया है। अब सरकार ने इस पर सख़्त कार्रवाई की है। लाडकी बहिन योजना में हुए फर्जीवाड़े पर महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी महिला कर्मचारियों से सरकारी योजना का पैसा वापस लेने का फ़ैसला किया है।
कौन है मोहम्मद साबरी जिसने अमेरिका में मचाई तबाही? वायरल हो रहा है हैरान करने वाला वीडियो
सरकार का किया दुरूपयोग
सरकार ने इन महिलाओं को सरकारी योजना का दुरुपयोग करने वाला माना है और सरकार ने अब ऐसी सरकारी महिला कर्मचारियों की पहचानभी कर ली है, दरअसल, इन महिलाओं ने सरकारी पदों पर रहते हुए गरीब महिलाओं के लिए इस योजना के तहत हर महीने 1500 रुपये प्राप्त किए हैं। वहीँ महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इसे लेकर कहा है कि सरकारी नौकरी करने वाली महिलाओं को लाडकी बहिन योजना का लाभ नहीं लेना चाहिए था। अब उनसे वसूली जरूर की जाएगी। उन्होंने इस बात की जानकारी भी दी कि, कई सरकारी विभागों ने वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जल्द ही बाकी विभागों को भी निर्देश दिए जाएंगे।
जानिए कितनी महिलाओं ने किया घोटाला
आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस योजना की सबसे बड़ी शर्त यह है कि लाभार्थी महिला सरकारी कर्मचारी नहीं होनी चाहिए। लाडकी बहिन योजना के लाभार्थियों को लेकर चल रही जांच में सामने आया है कि अब तक 2,652 महिला सरकारी कर्मचारियों ने इस योजना का अवैध रूप से फ़ायदा उठाया है। इन कर्मचारियों से 3.58 करोड़ रुपए वसूले जाएंगे। इन महिलाओं को अगस्त 2024 से अप्रैल 2025 के बीच फ़ायदा मिला है। हर महिला ने अब तक करीब 13,500 रुपए का फ़ायदा उठाया है।
कौन है मोहम्मद साबरी जिसने अमेरिका में मचाई तबाही? वायरल हो रहा है हैरान करने वाला वीडियो