India News (इंडिया न्यूज),Israel Hamas War: इजरायल और हमास युद्ध के भयावह रूप लेने पर पूरी दुनिया परेशान है। वहीं अब इस मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने भी बयान दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस युद्ध के भयावह रूप का जिम्मेदार हमास के आतंकवादी हमले को बताया है। इसके साथ ही उन्होने कहा कि, फिलहाल दोनों तरफ से तत्काल हिंसा को रोकने के लिए कम करने की जरूरत है और उनकी पार्टी ने भी यही दृष्टिकोण अपनाया है।

और अधिक मौत होने का खतरा

जानकारी के लिए बता दें कि, चिदंबरम ने इस मामले को लेकर एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि, इस्राइल-हमास युद्ध तेज होने और दोनों पक्षों से अधिक मौतें होने का खतरा है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इस युद्ध का कारण हमास का आतंकवादी हमला है। इसके लिए हमास को दुनिया भर में निंदा झेलनी पड़ी है। इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, गाजा के खिलाफ इस्राइल की ओर से की गई व्यापक जवाबी कार्रवाई से हिंसा बढ़ गई है। सैनिकों के अलावा महिलाओं और बच्चों सहित सैकड़ों नागरिक मारे गए हैं। हिंसा से कोई हल नहीं निकलने वाला है और यह निश्चित रूप से इस्राइल और गाजा के शासकों के बीच दशकों पुरानी दुश्मनी का समाधान नहीं करेगी।

तत्काल हिंसा को रोकने पर विचार

इसके साथ ही आगे चिदंबरम ने कहा कि, इस युद्ध के भयावह रूप को रोकने के लिए तत्काल हिंसा को रोकने पर काम होना चाहिए। बता दें कि, हिंसा और हत्याओं को रोकने के संदर्भ में ही कांग्रेस ने एक बयान जारी किया और एक प्रस्ताव अपनाया। दुनिया को एकजुट होना चाहिए और मध्य पूर्व में हिंसा को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

ये भी पढ़े