बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित ऑफिस पर मंगलवार का इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम मंगलवार को अचानक दिल्ली और मुंबई स्थित बीबीसी के दफ्तर में पहुंची। इसके बाद विभाग ने अपनी छापेमारी शुरू कर दी। इसी कड़ी में अब राजनीति भी बीच में आ गई है। समाजवादी पार्टी  प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

सपा प्रमुख ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा BBC पर छापे की ख़बर ‘वैचारिक आपातकाल’ की घोषणा है। वही ऐसा खबरें भी है कि कार्रवाई के दौरान विभाग द्वारा दफ्तर के अंदर मौजूद सभी कर्मचारियों को फोन का इस्तेमाल नहीं करने को कहा गया है।

जानें क्या है BBC डॉक्यूमेंट्री का मामला

हाल ही में मीडिया संस्थान बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री सामने आई थी। ये डॉक्यूमेंट्री  साल 2002 के गुजरात दंगों पर आधारित थी। इस डॉक्यूमेंट्री को केंद्र सरकार ने प्रोपेगेंडा बताते हुए इसकी स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी थी। जिसे लेकर कई यूनिवर्सिटियों में बवाल भी मचा था। सुप्रीम कोर्ट में भी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर याचिकाएं दायर हुई हैं। जिसके चलते इनकम टैक्स की छापेमारी को विपक्ष बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री से जोड़ते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साध रहा है।