India News (इंडिया न्यूज)Jagadguru Rambhadracharya: जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भारतीय सेना द्वारा हाल ही में किए गए ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा करते हुए पाकिस्तान को चेतावनी दी है। उनका कहना है कि पाकिस्तान को इस कार्रवाई से उबरने में सैकड़ों साल लग जाएंगे और भारत को जल्द ही पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) हासिल कर लेना चाहिए।
किस देश के पास है दुनिया का सबसे महंगा और शक्तिशाली ड्रोन? नाम सुनते ही कांप उठता है दुश्मन
संत रामभद्राचार्य का बयान
ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा, ‘भारतीय सेना ने पाकिस्तान को इतनी करारी शिकस्त दी है कि वह एक सदी तक उबर नहीं पाएगा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमें पाक अधिकृत कश्मीर चाहिए और हम इसे बहुत जल्द हासिल कर लेंगे।’
ज्ञानपीठ पुरस्कार समारोह
बता दें, 16 मई 2025 को प्रख्यात जगद्गुरु रामभद्राचार्य को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया किया। इस मौके पर राष्ट्रपति ने साहित्य और समाज सेवा में उनके योगदान की जमकर सराहना की और गुलजार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।