India News (इंडिया न्यूज),Pahalgam Terror Attack:पहलगाम में हुए आतंकी हमले में करनाल निवासी नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (26) शहीद हो गए। भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी ने अपने पति को भावभीनी विदाई दी। जिसका वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ने कहा कि उनकी वजह से दुनिया सर्वाइव कर रही है। और हमे हर दिन उनपे उपर गर्व करना चाहिए।
बता दें नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और हिमांशी की शादी 16 अप्रैल को मसूरी में हुई थी। 19 अप्रैल को रिसेप्शन था। नवविवाहिता दो दिन पहले हनीमून मनाने जम्मू-कश्मीर गई थी।यह गनीमत रही कि हिमांशी आतंकियों के निशाने से बच निकली। विनय कुमार के पिता राजेश कुमार पानीपत के जीएसटी ऑफिस में सुपरिंटेंडेंट हैं।
तीन साल पहले नेवी में भर्ती हुए थे विनय
हिमांशी दिल्ली यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही हैं। उनके पिता सुनील कुमार हरियाणा सरकार में अधिकारी हैं। अपने माता-पिता के इकलौते बेटे विनय तीन साल पहले नेवी में भर्ती हुए थे और कोच्चि में तैनात थे। वे अभी वैवाहिक अवकाश पर आए थे।विनय का परिवार मूल रूप से करनाल के भुसली गांव का रहने वाला है और फिलहाल सेक्टर-7 में रह रहा है। विनय का जन्मदिन एक मई को है। हिमांशी ने फोन पर परिवार को आतंकी हमले की जानकारी दी। सभी स्तब्ध रह गए।