Jakarta Mosque Fire: उत्तरी जकार्ता स्थित जामी मस्जिद के बड़े गुंबद में बीते दिन बुधवार को भीषण आग लग गई। इस कारण विशालकाय गुंबद नीचे गिर गया। मस्जिद इस्लामिक अध्ययन तथा विकास पर थिंक टैंक जकार्ता इस्लामिक केंद्र से संबंधित भवन परिसर में स्थित है। फिलहाल इस घटना में किसी के भी घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। आग लगने की वजह पता लगाने कि कोशिश की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि मस्जिद की मरम्मत का काम करने वाली ठेकेदार कंपनी के चार कर्मचारियों से पूछताछ की है।
सामने आया घटना की वीडियो
सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक नाटकीय सोशल मीडिया फुटेज में मस्जिद का गुंबद गिरते हुए दिखाया गया है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि कोई हताहत नहीं हुआ है। इंडोनेशिया मीडिया ने मामले में बात करते हुए बताया है कि स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे के तुरंत बाद दमकलकर्मियों को आग लगने के बारे में सूचित किया गया। जिसके बाद न्यूनतम दस दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।
पता नहीं चली आग लगने की वजह
इस वीडियो में मस्जिद के ढहने से ठीक पहले के गुंबद से आग की लपटें और धुआं निकलते साफ नजर आ रहा है। अभी आग लगने की वजह नहीं पता चल पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कि जिस दौरान आग लगी उस समय इस्लामिक सेंटर के मरम्मत का काम चल रहा था।
Also Read: मुंबई को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड पर पुलिस