India News (इंडिया न्यूज), Delhi Railway Station Stampede : शनिवार (15 फरवरी, 2025) की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई यात्री घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे को लेकर राजनीति भी गर्मा गई है। विपक्ष के बाद अब जमात-ए-इस्लामी हिंद ने इस घटना पर गहरा शोक जताते हुए सरकार पर सवाल उठाए हैं। इस मुस्लिम संगठन की तरफ से फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा गया है कि, इस दुखद घटना से हम बेहद दुखी हैं। हमारी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं, और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

New Delhi Railway Station Stampede:अंतिम समय पर कौन लेता है प्लेटफॉर्म बदलने का फैसला, जानें पूरी डिटेल

‘भगदड़ के कारणों का लगाया जाए पता’

इस हादसे पर जमात-ए-इस्लामी हिंद के उपाध्यक्ष प्रोफेसर सलीम इंजीनियर ने उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की है। सलीम इंजीनियर ने कहा कि, हम अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि भगदड़ के कारणों का पता लगाया जाए, जवाबदेही तय की जाए, और भीड़ प्रबंधन में हुई चूक के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए। सरकार को जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। उन्होंने बड़ी सार्वजनिक सभाओं के दौरान सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देने की जरूरत पर जोर दिया।

कांग्रेस का सरकार पर बदइंतजामी और लापरवाही का आरोप

कल रात में हुए इस हादसे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बदइंतजामी और लापरवाही के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। स्टेशन से आ रहे वीडियो हृदयविदारक हैं। मोदी सरकार द्वारा मौतों की सच्चाई छिपाने की कोशिश निंदनीय है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए इस हादसे के बाद विपक्ष और सामाजिक संगठनों ने सरकार की जवाबदेही तय करने और भीड़ प्रबंधन में सुधार की मांग की है। अब देखना ये होगा कि सरकार क्या कदम उठाती है और क्या इस हादसे को लेकर कोई ठोस जांच होती है या नहीं।

वरमाला लेकर स्टेज पर दूल्हे का इंतजार कर रही थी दुल्हन, तभी अचानक घोड़े पर हुआ कुछ ऐसा… निकल गई दूल्हे की जान,वीडियो देख कांप जाएगी रूह